फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Roads and streets from Cantt to Ayodhya Dham flooded due to 40 mm rain

Ayodhya News: 40 मिमी बारिश में कैंट से अयोध्या धाम तक सड़क और गलियां लबालब

Fri, 25 Jul 2025 09:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Roads and streets from Cantt to Ayodhya Dham flooded due to 40 mm rain
अयोध्या। आखिरकार शुक्रवार को मूसलाधार बारिश का इंतजार खत्म हो गया। आसमान में छाए बादल झूमकर बरसे। करीब एक घंटे तक हुई 40 मिमी बारिश में अयोध्या कैंट से अयोध्या धाम तक सड़क और गलियां लबालब हो गईं। शहर के कई निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। जलभराव के चलते स्थानीय निवासियों के साथ श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा। बादलों का कहीं कोई पता नहीं था। ऐसे में तेज धूप की तल्खी और उमस भरी गर्मी की चुभन हलकान किए रही। दोपहर तक यही स्थिति रही। इसके बाद 1.30 बजे के करीब अचानक आसमान में बादल घिर आए। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश होती रही। इसके बाद इसकी गति धीमी पड़ गई लेकिन बादल नहीं छटे और फुहारें पड़ती रहीं। इसके चलते करीब एक सप्ताह से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

इनसेट
एक तरफ मौसम के मिजाज में आए बदलाव ने राहत दी तो दूसरी तरफ शहर में हर तरफ हुए भारी जलभराव ने दुश्वारियां पैदा कर दी। हर कोई इसके चलते परेशान हुआ। अयोध्या कैंट में साहबगंज समेत कई निचले इलाकों में लोगों के घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया। इसके अलावा बेनीगंज आईटीआई के सामने अवधपुरी कॉलोनी फेज-तीन को जाने वाला मार्ग लबालब हो गया। यही स्थिति लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, अमानीगंज जलकल के सामने, इस्माइलगंज, वजीरगंज, देवकाली तिराहा, बेनीगंज मार्ग, रीडगंज आंख अस्पताल के सामने, मेवातीपुरा, नाका मकबरा, लालबाग, टकसाल, महाजनी टोला, बल्लाहाता, ऋषि टोला, कसाबबाड़ा मार्ग, फतेहगंज और कंधारी बाजार में रही। अयोध्या धाम में टेढ़ी बाजार चौराहे से राम जन्मभूमि थाना मार्ग, सब्जी मंडी मार्ग, अशर्फी भवन मार्ग व मणिरामदास छावनी मार्ग समेत कई मार्गों और गलियों में भारी जलभराव हो गया। इसके चलते रामलला के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। श्रीराम अस्पताल परिसर भी लबालब हो गया। इससे मरीज और तीमारदार काफी परेशान हुए। जलवानपुरा में भी पानी भर गया। रामपथ पर कई स्थानों पर पानी भर गया। यह अलग बात है कि बारिश थमने के बाद धीरे-धीरे जल निकासी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त जयेंंद्र कुमार के निर्देशन में नगर निगम ने बारिश के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी अभियान चलाया। इसके माध्यम से कई स्थानों पर जल निकासी सुनिश्चित कराई गई। नगर क्षेत्र के विभिन्न जलभराव प्रभावित स्थलों पर दो दर्जन से अधिक पंप लगाए गए हैं। जलवानपुरा में चार और चौधरी चरण सिंह घाट पर तीन पंपों सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप लगाकर जल निकासी कराई गई। नगर निगम का दावा है कि रामपथ, दर्शन पथ व भक्ति पथ पर एक घंटे के भीतर जल निकासी कराई गई। सरयू अतिथि गृह के आसपास के क्षेत्र में जलभराव शेष है।


शहर के किसी क्षेत्र में यदि जलभराव की समस्या का समाधान न हुआ हो तो नागरिक तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1533 या 7311165805 और टोल फ्री नंबर 18003131277 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित वार्ड पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते हैं। नगर निगम की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने पर जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed