फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Road and drain to be constructed at a cost of 1.48 crore

Ayodhya News: 1.48 करोड़ से बनेगी सड़क व नाली

Thu, 24 Sep 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 24 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Road and drain to be constructed at a cost of 1.48 crore
अयोध्या। फतेहगंज ओवरब्रिज के पास से 14 कोसी परिक्रमा मार्ग तक जाने वाले करीब 1.13 किलोमीटर लंबे जर्जर मार्ग की जल्द सूरत बदलेगी। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) की योजना के तहत 1.48 करोड़ रुपये से सड़क और नाली का निर्माण कराया जाना है। नाली का काम पूरा हो चुका है, जबकि सड़क निर्माण के लिए सीवर लाइन का काम पूरा होने का इंतजार है। सड़क बनने से मेवातीपुरा, नेवातीपुरा, वजीरगंज जप्ती और पक्का तालाब समेत आसपास के इलाकों के करीब 1500 से 2000 लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यह मार्ग आसपास के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन का रास्ता है। जर्जर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। कई बार गड्ढों के कारण लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीवर लाइन के कारण अटका सड़क निर्माण
मार्ग पर जल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए कई स्थानों पर सड़क खोदी गई है, जिससे आवागमन और मुश्किल हो गया है। सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद ही सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में गिरिजाकुंड के पास घुटनों तक भरता है पानी
14 कोसी परिक्रमा मार्ग के पास गिरिजाकुंड के बगल से गुजरने वाले इस मार्ग पर बारिश में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश में सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है। इससे गड्ढे दिखाई नहीं देते और पैदल राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। नाली का निर्माण होने के बावजूद जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। सड़क और सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद जलभराव और आवागमन की समस्या कम होने की उम्मीद है।

एडीए सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क पर सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके पूरा होते ही सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा। मार्ग के निर्माण से आसपास के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed