फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Review of progress of smart class being built with Rs 124.34 lakh

Ayodhya News: 124.34 लाख से बन रहे स्मार्ट क्लास की प्रगति की समीक्षा

Sun, 30 Jun 2024 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Review of progress of smart class being built with Rs 124.34 lakh
अयोध्या। डीएम नितीश कुमार की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने फाउंडेशन के मद से पूर्व में स्वीकृत 11 कार्यों की समीक्षा की। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय ने वर्ष 2023 में जिले के 120 माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाए जाने के लिए स्वीकृत 124.34 लाख रुपये के प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में बताया।
विज्ञापन


इस दौरान मल्टीलेवल पार्किंग रोड के पास मल्टीपरपज हाॅल के निर्माण के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव में दर्शाए गए लागत के आगणन 40.96 लाख में से 30 लाख रुपये जिला खनिज फाउंडेशन मद से निर्गत किए जाने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन


डीएम ने खनिज प्रभावित क्षेत्रों के 20 ग्रामों में सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए ओपेन जिम, पार्क व सामुदायिक स्थल के निर्माण के लिए ग्राम समाज की भूमि का चयन कर एसडीएम सदर, सोहावल व रूदौली को प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, एडीएम वित्त महेंद्र सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, खनन अधिकारी व खनन निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed