{"_id":"6a9040ceb6e4b218930d6dc8","slug":"review-of-power-supply-billing-and-connections-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-157408-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विद्युत आपूर्ति, बिलिंग और कनेक्शन की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विद्युत आपूर्ति, बिलिंग और कनेक्शन की समीक्षा
Thu, 27 Aug 2026 07:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 27 Aug 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जनपद में विद्युत आपूर्ति, कनेक्शन और बिलिंग व्यवस्था की समीक्षा जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने की। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मिल्कीपुर क्षेत्र में अत्यधिक शटडाउन की जांच कर समस्या दूर करने को कहा गया। विद्यालयों और नवनिर्मित स्कूलों में निर्बाध बिजली और कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बाढ़ प्रभावित माझा कला सहित अन्य गांवों में भी विद्युत व्यवस्था सामान्य करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बिलिंग में पारदर्शिता और शुद्धता पर जोर दिया। उन्होंने त्रुटिपूर्ण बिल जारी न करने के निर्देश दिए। मीटर रीडिंग एजेंसी और विजिलेंस टीम को अगली बैठक में बुलाया जाएगा। दर्शन नगर और अयोध्या धाम में बढ़ती मांग के लिए अतिरिक्त क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन