{"_id":"6a85fa26df2e4ca9aa060f59","slug":"retired-bank-employee-commits-suicide-by-shooting-himself-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-156699-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सेवानिवृत्त बैंककर्मी ने गोली मार की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सेवानिवृत्त बैंककर्मी ने गोली मार की खुदकुशी
Thu, 20 Aug 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। देवकाली स्थित आदर्शनगर कॉलोनी में बुधवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामपाल सिंह (80) ने डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। आवाज सुनकर रामपाल सिंह के भाई के बेटे सतेंद्र और उनके बेटे अरुणेंद्र सिंह मुन्ना कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर परिवार में अफरातफरी मच गई। उस समय घर में निर्माण कार्य चल रहा था। दो मजदूर और एक बढ़ई भी वहां काम कर रहे थे।
परिजनों ने बढ़ई की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर रामपाल सिंह मृत अवस्था में पड़े थे। उनके पास लाइसेंसी बंदूक मिली। कमरे की दीवारों और छत पर खून के छींटे देखकर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों को जांच में शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।