{"_id":"69ff702308a9e8e19f08f19a","slug":"resolution-day-turns-into-a-mere-formality-only-three-out-of-103-issues-resolved-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-149094-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: औपचारिक बना समाधान दिवस, 103 में तीन समस्याएं सुलझीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: औपचारिक बना समाधान दिवस, 103 में तीन समस्याएं सुलझीं
Sat, 09 May 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 09 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जनपद के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 103 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन महज तीन मामलों का ही समाधान किया जा सका। थानों में पहुंचने वाली सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। पीठासीन अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस टीम के समन्वय से निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के इनायतनगर में एसडीएम सुधीर कुमार ने जन सुनवाई शुरू की। करीब दो घंटे बाद वह चले गए, जिसके बाद एसडीएम न्यायिक प्रवीण कुमार सुनवाई करने पहुंचे। पूर्व की लंबित शिकायतों का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान 12 लोगों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। इसमें एक भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। थाना कुमारगंज में भी एसडीएम सुधीर कुमार व क्षेत्राधिकारी पीयूष ने सुनवाई की, जहां 12 शिकायतें दर्ज की गईं। यहां भी किसी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। खंडासा में थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने सुनवाई की। 14 मामले दर्ज किए गए, यहां पर एक शिकायत का निस्तारण हुआ। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली परिसर में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी और तहसीलदार दिनेश कुमार की मौजूदगी में 25 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 21 मामले भूमि विवाद के थे, जबकि चार पुलिस विभाग से संबंधित रहे। यहां भी किसी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। मया बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक महराजगंज थाने में 13 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। सीओ सदर ने शिकायतों को गंभीरता से निस्तारित करने का निर्देश दिया है।
सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार रौनाही थाना अध्यक्ष लालचंद सरोज ने जनसुनवाई की। चार मामले आए लेकिन राजस्व कर्मियों के न रहने से किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। गोसाईगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में एसडीएम सदर व रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने राजस्व व पुलिस विभाग को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। यहां कुल आठ मामले आए। राजस्व मामले में टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला, कानूनगो सूर्य दत्त वर्मा, लेखपाल अखिलेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक थाने में नायब तहसीलदार रामखेलावन की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में आए 12 मामलों में दो शिकायतें निस्तारित की गईं। 09 मामले राजस्व विभाग से और 03 मामले पुलिस विभाग से संबंधित थे। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय सहित राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार बीकापुर एसडीएम श्रेया की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। कुल 8 शिकायतें दर्ज की गईं। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेकर समयबद्ध समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
समाधान में आठ बार आए, कार्रवाई नहीं बीकापुर कोतवाली में दोहरी पातूपुर के बुजुर्ग राम तेज वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि चक संख्या 1016 के बगल में पश्चिम तरफ चक मार्ग स्थित है। इसकी पैमाइश कराकर चक मार्ग अलग किया जाना जरूरी है। बताया कि इसके पहले भी आठ बार वे थाना दिवस और तहसील दिवस में फरियाद कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। शिकायत पत्र देने पर लेखपाल पैमाइश की गलत आख्या भेज देते हैं जो अन्यायपूर्ण है।
इनसेट
साहब सास-ससुर व देवर ने भगा दिया थाना रौनाही में नगर पंचायत खिरौनी की साधना दुबे पत्नी स्व. अशोक कुमार ने अपना दर्द साझा कर न्याय की गुहार की। बताया कि पति का 2017 में ही निधन हो गया था। सास-ससुर व देवर ने उनका घरेलू सामान एक कमरे में बंद कर दिया है और दोनों नाबालिग बच्चों सहित निकाल दिया है। मायके में रहकर किसी तरह बच्चों को पाल रही हैं। ससुराल जाने पर पूरा परिवार गालियां देता है। थानाध्यक्ष ने एक दरोगा को महिला के साथ मौके पर भेज कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।