Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Research begins on managing the growing monkey population in Ramnagari

Ayodhya News: रामनगरी में बंदरों की बढ़ती जनसंख्या के प्रबंधन पर शोध शुरू

Sat, 27 Dec 2025 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Research begins on managing the growing monkey population in Ramnagari
20-देवकाली क्षेत्र में जमा बंदर।-संवाद - फोटो : सांकेतिक
डॉ. बृजेश कुमार सिंह
विज्ञापन

अयोध्या। शहर यानी नगर निगम सीमा में बंदरों की बढ़ती जनसंख्या और उसके प्रबंधन पर रामनगरी में शोध किया जा रहा है। शोध के जरिये यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि कैसे इनकी जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है और इसके लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए। खान-पान के क्या तरीके अपनाकर मानव-जीव संघर्ष को रोका जा सकता है। बंदरों के प्रबंधन पर यह शोध कार्य अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध साकेत महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग की ओर से किया जा रहा है।

बंदरों के प्रबंधन पर शोध कर रहे डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि शोध के लिए पूरे नगर निगम क्षेत्र को लिया गया है। अब तक जो जानकारी मिल पाई है उसके अनुसार अयोध्या नगर में इनका वितरण असमान है। किसी खास इलाके-राम की पैड़ी व आचार्य नरेंद्र देव नगर में इनकी संख्या अधिक है तो राष्ट्रीय राजमार्ग के आस-पास के इलाकों में इनकी संख्या या तो कम है या फिर नहीं है। इनके समूह का आकार 15-20 से लेकर 100 से ज्यादा तक देखा गया। हालांकि, समूह के आकार का निर्धारण सामूहिक बसावट के समय बड़ी समस्या है।
विज्ञापन

डॉ. प्रशांत के अनुसार शोध में अब तक जो जानकारियां उपलब्ध हुई हैं उसके अनुसार मादाओं की संख्या पुरुष से दो गुना तक है। इसके अलावा शिशु-वयस्क अनुपात भी तीन गुना से ज्यादा संभव है। प्रजननशील वयस्क भी अप्रजनन शील उम्रदराज की अपेक्षा ज्यादा देखे गए हैं। इससे यह कहा जा सकता है कि निकट भविष्य में इनकी जनसंख्या और तेजी से बढ़ सकती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए इनके प्रबंधन की कार्ययोजना जरूर बनाई जानी चाहिए। उपलब्ध पुस्तकों तथा शोध सामग्रियों के अध्ययन से यह पता लगता है कि इस दिशा में अब तक कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है। यहां तक कि अयोध्या नगर में बंदरों की संख्या व उनकी बसावट के संबंध में भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। बंदरों के प्रबंधन के लिए यह बिंदु काफी महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरे भरे फलदार वृक्ष की कमी मनुष्यों से विवाद के लिए कर रही मजबूर

उन्होंने बताया कि बंदर धार्मिक पुस्तकों में देवताओं के सदृश्य बताए गए हैं। जैव विकास के सिद्धांत के अनुसार बंदर, मनुष्यों से काफी नजदीकी रखते हैं। हम उनमें अपना प्रतिबिंब देखते हैं। मनुष्यों की तरह ही ये भी जंतु जगत में अत्यधिक बुद्धिमान और संवेदनशील होते हैं। इनकी बसावट मनुष्यों की बसावट से मेल खाती नजर आती है। विगत कुछ वर्षों में तेज नगरीकरण और वास स्थानों की लगातार होती कमी से समस्या और विकराल रूप लेती जा रही है। भोजन के प्राकृतिक स्रोत ( हरे भरे फलदार वृक्ष) की लगातार होती कमी इन्हें मनुष्यों से विवाद के लिए मजबूर कर रही है। इसलिए नगर में फलदार पौधे लगाए जाने चाहिए। शोध छात्र सुनील कुमार भी इस कार्य में लगे हुए हैं।


जनसंख्या अधिक होने से समस्या के रूप में देखा जाने लगा
शोध कर रहे डॉ. कुमार का कहना है कि अयोध्या नगर में बंदरों की आबादी काफी अधिक है। चूंकि, यहां इनकी जनसंख्या ज्यादा है। इस वजह से इन्हें समस्या के रूप में देखा जाने लगा है। घर से सामान लेकर भाग जाने या हमला करने की खबरें भी आती हैं। इससे बचने के लिए लोग अतिरिक्त प्रबंध करते हैं और जालियां लगाते हैं। झटका वाले तार भी लगाते हैं। इससे मकान निर्माण की लागत बढ़ जाती है। यह मानव-जीव संघर्ष की मिसाल है।


साकेत महाविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग के डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि जिस जीव में हम देव का प्रतिबिंब देखते हैं, वे आज हमारी जूठन खाने को विवश हैं। बंदरों की समस्या से त्रस्त आमजन बंदरों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। मानवीय दृष्टि से इस समस्या का हल निकाल कर ही हम अपने आराध्यों का वास्तविक पूजन कर पाएंगे। इसलिए शोध के जरिये बंदरों के प्रबंधन का उपाय ढूंढने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed