फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Relief from fog, cold wave and melting continues

Ayodhya News: कोहरे से मिली राहत, शीतलहर और गलन बरकरार

Sat, 20 Dec 2025 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Relief from fog, cold wave and melting continues
अयोध्या। सर्दी के सितम के बीच कोहरे से राहत मिली है। शीतलहर के साथ गलन में कोई कमी नहीं आई है। आसमान में बादल छाए रहने से पूरे दिन धूप नहीं निकली। रविवार को भी मौसम का ऐसा ही मिजाज रहने के आसार हैं। सोमवार से इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह लोग नींद से जागे तो घना कोहरा नहीं था। ऐसे में घरों से बाहर निकले छात्र-छात्राओं के साथ अन्य लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। ठंड में कोई कमी नहीं रही। ऐसे में गलन के प्रभाव से ठिठुरने के लिए विवश होना पड़ा। पूरे दिन यही स्थिति बनी रही। घर के साथ दुकानों और कार्यालयों में भी लोग अलाव, ब्लोवर और हीटर के आसपास ही दिखे।
विज्ञापन


शुक्रवार की ही तरह अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा 14 रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ 7.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 3.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की दिशा दक्षिणी-पश्चिमी रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के चलते 21 दिसंबर से मौसम में दो से तीन दिन के लिए आंशिक सुधार हो सकता है। तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed