फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Record of one crore strokes Kapalbhati Pranayam made in 1100 hours

Ayodhya News: 1100 घंटे में एक करोड़ स्ट्रोक कपालभाति प्राणायाम का बनाया रिकॉर्ड

Sat, 13 Jul 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 13 Jul 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Record of one crore strokes Kapalbhati Pranayam made in 1100 hours
स्वामी महेश योगी
अयोध्या। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी बसंतिया पट्टी के संत योगाचार्य स्वामी महेश योगी ने दो अप्रैल को प्रतिदिन 11 घंटे कपालभाति करने का संकल्प लिया था। शुक्रवार को हनुमानगढ़ी में श्री हनुमान जी के सम्मुख ( सुबह चार बजे ) मंगला आरती से ( रात 11 बजे ) शयन आरती तक कपालभाति किया और अनवरत साधना के सौ दिन पूरे हुए। इन्होंने 100 दिन की साधना पूर्ण करने के साथ ही लगभग 1100 घंटे में कपालभाति प्राणायाम के एक करोड़ स्ट्रोक लगाकर एक आश्चर्य जनक कीर्तिमान बनाकर अयोध्या धाम का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

स्वामी महेश योगी ने निराहार रहकर लगातार 80 दिनों में अष्टसिद्धि योग साधना पूर्ण की। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को भेजा गया है। वहां से रिकॉर्ड की संस्तुति हो गई है केवल प्रमाण पत्र मिलना बाकी है। इसके बाद वे 71 दिनों तक रूद्र राजयोग की साधना कर रहे हैं। भारत के चारों दिशाओं में चार दिव्य योगधाम की स्थापना करना है, जिसमें ( पश्चिम भारत गुजरात में रूद्र धाम, उत्तर भारत जम्मू कश्मीर में हनुमत धाम, दक्षिण भारत केरल में रामेष्ठ धाम, पूर्वी भारत मेघालय में पिगाक्ष धाम) और अयोध्या की पावन भूमि पर ब्रह्मर्षि वशिष्ठ योगपीठ की स्थापना करना है।यह योग धाम आध्यात्मिक केंद्र के साथ-साथ प्राचीन भारतीय संस्कृति के अनुरूप योगतत्व, ज्ञानतत्व, ऋषि दर्शन, वैदिक दर्शन, धार्मिक शिक्षा व साधना का प्रमुख केंद्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed