फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rashmi becomes unopposed President of the Kesarwani Mahila Vaishya Sabha

Ayodhya News: केसरवानी महिला वैश्य सभा की निर्विरोध अध्यक्ष बनीं रश्मि

Sat, 18 Jul 2026 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Jul 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Rashmi becomes unopposed President of the Kesarwani Mahila Vaishya Sabha
केसरवानी महिला वैश्य सभा की बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
अयोध्या। केसरवानी महिला वैश्य सभा की एक आम बैठक में रश्मि केसरवानी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। इस बैठक में वैशाली केसरवानी महामंत्री और भावना गुप्ता कोषाध्यक्ष चुनी गईं। यह बैठक सुभाष नगर स्थित एक होटल में संपन्न हुई।
विज्ञापन

चांदनी केसरवानी और श्रुति केसरवानी को उपाध्यक्ष बनाया गया। मनीषा केसरवानी और कंचन केसरवानी मंत्री चुनी गईं। सरिता गुप्ता, सिमाता गुप्ता, मंजू केसरवानी, आशा गुप्ता और मंजू गुप्ता को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। केसरवानी वैश्य सभा के जिला अध्यक्ष ज्ञान केसरवानी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

समाज के संरक्षक गोपाल नारायण केसरवानी ने सभी को आशीर्वाद दिया और सहयोग मांगा। रश्मि केसरवानी ने कहा कि नारी शक्ति से बढ़कर दुनिया में कोई शक्ति नहीं है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण को महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने से जोड़ा। कहा कि समाज में महिलाओं को उनके वास्तविक अधिकार दिलाने के लिए सक्षम बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में तनु केसरवानी को प्रवक्ता चुना गया। शिवानी, वंदना, स्मिता, नेहा, मंजू, अनीता, कोमल, रुचि, सुप्रिया, प्रियंका और पूजा कार्यकारिणी सदस्य बनीं। इस मौके पर समाज की कई महिलाएं और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed