फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnagari was engulfed in the densest fog of the season

Ayodhya News: सीजन के सबसे घने कोहरे में सिमटी रही रामनगरी

Tue, 16 Dec 2025 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Ramnagari was engulfed in the densest fog of the season
27-हाईवे पर कोहरे में लाइट जलाकर गंतव्य की ओर जाते लोग।-संवाद
अयोध्या। सर्दी के इस सीजन में मंगलवार सुबह रामनगरी सबसे घने कोहरे में सिमटी रही। दृश्यता कम होने से हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान में गिरावट के साथ ठंड में भी इजाफा हुआ। पारा आठ डिग्री पर पहुंच गया। अभी अगले दो दिनों तक ऐसा ही घना कोहरा रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह लोग नींद से जागे तो घरों के बाहर घने कोहरे की चादर थी। स्कूल-कॉलेज के लिए निकले छात्र-छात्राओं को सड़क पर आवागमन के दौरान 15 से 20 मीटर तक की दृश्यता होने के चलते कठिनाई का सामना करना पड़ा। स्कूल बसों की गति भी धीमी रखनी पड़ी। ऐसे ही सुबह के समय जरूरी काम से निकले अन्य लोगों को भी समस्या हुई। सुबह 9.30 बजे के बाद से कोहरा थोड़ा कम होना शुरू हुआ। विभिन्न इलाकों में इसका प्रभाव सुबह 10 बजे के बाद तक बरकरार रहा।
विज्ञापन


दिन भर हल्की धूप रहने के बाद भी ठंड सताती रही। ऐसे में अयोध्या दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं को भी कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह सरयू स्नान से लेकर राम मंदिर और हनुमानगढ़ी समेत अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालु कोहरे के बीच आवागमन के लिए मजबूर हुए। इसके बाद भी मौसम पर आस्था भारी पड़ी। सुबह से रामनगरी में भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे दिन दर्शन-पूजन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन सताती रही गलन, शाम के बाद और बढ़ गया प्रभाव

मौसम में आए इस बदलाव के बीच अधिकतम तापमान सामान्य 22.5 रहा। एक दिन पहले की तुलना में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में एक डिग्री की गिरावट के साथ सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी रही। ऐसे में पूरे दिन गलन सताती रही। घर के बाहर और भीतर दोनों जगह ठिठुरन महसूस हुई। शाम के बाद इसका प्रभाव और बढ़ गया।


अभी शीतलहर के हालात नहीं

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि वातावरण में पर्याप्त नमी और तापमान में गिरावट की वजह से घने कोहरे की स्थिति उत्पन्न हुई है। अगले दो दिनों तक ऐसा ही घना कोहरा रहने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी। अभी शीतलहर के हालात नहीं हैं। तापमान के पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे जाने पर शीतलहर की स्थिति उत्पन्न होगी।

27-हाईवे पर कोहरे में लाइट जलाकर गंतव्य की ओर जाते लोग।-संवाद

27-हाईवे पर कोहरे में लाइट जलाकर गंतव्य की ओर जाते लोग।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed