फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnagari, immersed in glorifying the name of the Lord during Malmas

Ayodhya News: मलमास में भगवान के नाम के गुणगान में लीन रामनगरी

Fri, 22 May 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 22 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ramnagari, immersed in glorifying the name of the Lord during Malmas
- श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मर्यादा का संदेश दे रहे हैं राम कथा के प्रसंग
विज्ञापन


फोटो-21, 22
संवाद न्यूज एजेंसी

अयोध्या। पुरुषोत्तम मास (मलमास) के पावन अवसर पर रामनगरी पूरी तरह भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर है। विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में चल रही रामकथाओं की रसधारा से श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। संत-महात्माओं के मुखारविंद से निकल रहे राम कथा के प्रसंग श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मर्यादा का संदेश दे रहे हैं।
मणिराम दास की छावनी में संचालित रामकथा महोत्सव में जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कथा के पांचवें दिन कहा कि पुरुषोत्तम मास आत्मशुद्धि, साधना और भगवान के स्मरण का श्रेष्ठ समय है। इस मास में भगवान श्रीराम के चरित्र का श्रवण करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में मर्यादा, सेवा और भक्ति को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कथा के दौरान कहा कि जब श्रद्धा और विश्वास एक साथ जुड़ते हैं, तभी रामकथा की वास्तविक अनुभूति होती है।
विज्ञापन


वहीं रामकुंज में हो रही श्रीमद्भागवत के दूसरे दिन महंत डॉ. रामानंद दास ने कहा कि प्रभु से बढ़कर इस संसार में कोई सुख और सम्पदा नहीं है。 मनुष्य को अपना जीवन सांसारिक विषयों को भोगने के बजाय भगवत भक्ति में लगाना चाहिए। भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है। सावर्थिया सदन में जगद्गुरु रत्नेश प्रपन्नाचार्य ने भी राम कथा की महिमा का बखान किया। कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श जीवन पद्धति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed