{"_id":"690e146942ce8c54440713ef","slug":"ramlalas-prasad-will-be-distributed-to-the-guests-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-137704-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मेहमानों को बांटा जाएगा रामलला का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मेहमानों को बांटा जाएगा रामलला का प्रसाद
Fri, 07 Nov 2025 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ध्वजारोहण समारोह के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का प्रसाद बांटने की विशेष तैयारी कर रहा है। इस बार मेहमानों और श्रद्धालुओं के लिए पांच क्विंटल लड्डू का प्रसाद बनवाया जा रहा है, जिसे रामलला को अर्पित करने के बाद वितरित किया जाएगा।
ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, यह प्रसाद देश के प्रसिद्ध मिष्ठान विशेषज्ञों की देखरेख में तैयार होगा। शुद्ध घी, बेसन और मेवा से बने यह लड्डू रामलला की रसोई में विशेष विधि से तैयार कराए जाएंगे। प्रसाद वितरण के लिए विशेष पैकिंग कराई जा रही है ताकि हर श्रद्धालु तक प्रभु का आशीर्वाद सुरक्षित पहुंच सके। ध्वजारोहण समारोह में आने वाले विशिष्ट अतिथियों, संत-महात्माओं और आम श्रद्धालुओं को यह प्रसाद प्रदान किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में प्रसाद वितरण के लिए अलग से काउंटर बनाए जा रहे हैं, जहां स्वयंसेवक सेवा भावना के साथ प्रसाद वितरित करेंगे।
ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने बताया कि रामलला का परंपरागत प्रसाद तो बांटा ही जाएगा साथ ही ध्वजारोहण के लिए विशेष प्रसाद तैयार कराया जा रहा है। यह केवल मिठाई नहीं, प्रभु की कृपा का प्रतीक है। हर श्रद्धालु तक रामलला का आशीर्वाद पहुंचे, यही हमारा उद्देश्य है।
विज्ञापन
कल से होगी बैठक, आज आएंगे नृपेंद्र
राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक रविवार से शुरू होगी। बैठक में शामिल होने के लिए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शनिवार को अयोध्या पहुंचेंगे। दो दिवसीय बैठक नौ व दस को होगी। बैठक में निर्माण कार्याें की समीक्षा के साथ ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी व पुलिस, प्रशासन के अधिकारी भी शामिल होंगे।