फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramlala will be seated on golden swing made of 10 crore Jhoolnotsav will be celebrated in temples of Ramnagari

Ayodhya News: 10 करोड़ से बने सोने के झूले पर विराजेंगे रामलला, रामनगरी के मंदिरों में दिखेगी झूलनोत्सव की धूम

Mon, 30 Jun 2025 12:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 12:46 PM IST
सार

रामलला इस बार सावन में 10 करोड़ से बने सोने के झूले पर विराजेंगे। रामनगरी के हजारों मंदिरों में झूलनोत्सव की धूम दिखेगी। श्रद्धालु अपने आराध्य की भव्य झलक पाकर खुद को कृतार्थ करेंगे। 

विज्ञापन
Ramlala will be seated on golden swing made of 10 crore Jhoolnotsav will be celebrated in temples of Ramnagari
हिंडोले पर विराजमान रामलला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन महीने में अयोध्या में रामलला को झूला झुलाने की परंपरा है। इस बार बालक राम के सोने के झूले में झूला झूलने की भव्य झलक श्रद्धालुओं को दिखेगी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूतल पर भव्य स्वरूप में विराजमान रामलला व प्रथम तल पर सीताराम इस सावन में स्वर्ण जड़ित झूले पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। 

विज्ञापन


मुंबई के कारीगर पांच-पांच किलो सोने के दो झूले तैयार कर रहे हैं। एक झूले की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन झूलों पर हीरे, माणिक और पन्ना जड़े जा रहे हैं। रामनगरी में सदियों से झूलनोत्सव की परंपरा प्रवाहमान है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP Politics: बिहार के रास्ते यूपी के आकाश पर छाने की तैयारी में आनंद, रणनीति के तहत सौंपी गई कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन शुक्ल तृतीया 29 जुलाई से नौ अगस्त (सावन पूर्णिमा) तक रामनगरी के हजारों मंदिरों में झूलनोत्सव की धूम होगी। लाखों श्रद्धालु अयोध्या में झूलनोत्सव का दर्शन करने उमड़ेंगे। झूलन उत्सव की परंपरा को इस बार और भव्य रूप में साकार किया जा रहा है। रामलला व सीताराम के भव्य झूला निर्मित कराया जा रहा है। पहली बार राम मंदिर के झूला उत्सव का दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

सरगम के साथ झूला झूलते रामलला के दर्शन होंगे

एक झूले पर रामलला की उत्सव मूर्ति व दूसरे झूले पर सीताराम की उत्सव मूर्ति सावन मेले में विराजित की जाएगी। रामलला का झूला 26 जुलाई से पहले बनकर अयोध्या आ जाएगा। इसी दिन से यहां झूला उत्सव शुरू होगा। रामलला व सीतरााम 29 जुलाई को सोने के झूले पर विराजमान होंगे। सावन मेले की प्रत्येक संध्या, मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन की सरगम के साथ झूला झूलते रामलला के दर्शन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed