{"_id":"67fd2b2bac6c330a9b0887ff","slug":"ram-mandirs-security-wall-will-be-equipped-with-modern-technology-and-sensors-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-127619-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आधुनिक तकनीक व सेंसर से युक्त होगी राम मंदिर की सुरक्षा दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आधुनिक तकनीक व सेंसर से युक्त होगी राम मंदिर की सुरक्षा दीवार
Mon, 14 Apr 2025 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 14 Apr 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अब मंदिर परिसर के चारों ओर चार किलोमीटर लंबी और 16 फीट ऊंची दीवार बनाई जाएगी। यह दीवार अत्याधुनिक तकनीक व सेंसर से युक्त होगी। इस दीवार के ऊपर तीन फीट तक स्टील वायर लगाया जाएगा, जिससे किसी भी तरह की घुसपैठ को रोका जा सके। यह फैसला श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की बैठक में लिया गया है। दीवार के निर्माण का काम एक पखवाड़े के भीतर शुरू कर दिया जाएगा।
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर जितना भव्य और दिव्य है। उसकी सुरक्षा भी उतनी ही पुख्ता होनी चाहिए। अभी मंदिर के आसपास केवल स्टील वायर और लोहे के खंभे लगे हैं, जिससे सुरक्षा पर्याप्त नहीं है। इसलिए अब चारों तरफ पक्की दीवार बनाई जाएगी, जो जेल की दीवार जैसी मजबूत होगी। उत्तरी गेट से इस निर्माण की शुरुआत होगी और इसे पूरा होने में लगभग 18 माह का समय लगेगा। दीवार लगभग चार किलोमीटर लंबी होगी।
मिट्टी की जांच के साथ ही 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस सुरक्षा दीवार में उन्नत तकनीक के सेंसर लगाए जाएंगे जो किसी भी गलत गतिविधि की पहचान कर तत्काल कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेंगे। किसी भी सुरक्षा उल्लंघन पर तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट को इंजीनियर इंडिया लिमिटेड की ओर से पूरा किया जाएगा। राम मंदिर की सुरक्षा दीवार के लिए ऊंचाई और उसके स्वरूप को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया गया है।