फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir paid 400 crore tax in five years

Ayodhya News: पांच साल में राम मंदिर ने दिया 400 करोड़ का टैक्स

Sat, 15 Mar 2025 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir paid 400 crore tax in five years
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण से अयोध्या का अर्थतंत्र बदल गया है। रामनगरी में पिछले पांच साल में दस गुना पर्यटक व श्रद्धालु बढ़े हैं तो रोजगार के भी नए-नए अवसर बढ़े है। अयोध्या धार्मिक पर्यटन का हब बनता जा रहा है। इसके चलते न सिर्फ अयोध्या की आर्थिक स्थिति बदली है बल्कि सरकार को भी फायदा मिला है। पिछले पांच साल में राम मंदिर से सरकार को 400 करोड़ का टैक्स मिला है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक साल में पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक कार्यक्रम में बताया कि पांच फरवरी 2020 से पांच फरवरी 2025 के बीच राम मंदिर ट्रस्ट ने ही अकेले करीब 400 करोड़ का टैक्स सरकार को दिया है। इसमें 270 करोड़ जीएसटी के है, शेष 130 करोड़ का टैक्स अन्य कई मदों में सरकार को मिला है। चंपत राय ने बताया कि पिछले एक साल में 16 करोड़ से अधिक श्रद्धालु व पर्यटक अयोध्या पहुंच चुके हैं। इनमें से पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है।
विज्ञापन

चंपत राय के अनुसार ट्रस्ट का अकाउंट्स देखने के लिए कई बार सीएजी के अधिकारी आते हैं। करीब छह माह पहले जब सीएजी के अधिकारी आए थे तो उनसे हमने अयोध्या का आर्थिक विश्लेषण करने को कहा था। पांच फरवरी 2020 से 28 फरवरी 2025 तक 396.26 करोड़ रुपये का टैक्स सरकार को दिया है। ये राउंड फिगर 400 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
महाकुंभ में डेढ़ करोड़ लोगों ने किए रामलला के दर्शन
चंपत राय के अनुसार महाकुंभ 2025 के दौरान 15 जनवरी से 28 फरवरी तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर दिन चार से साढ़े चार लाख लोग दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। इस अवधि में करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने रामलला के दर्शन किए। 10 ट्रेन प्रतिदिन कुंभ से अयोध्या आ रही थीं। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार हर दिन चार चार हजार लोग एक ट्रेन से अयोध्या पहुंचते रहे। इस तरह 40 से 50 हजार लोग रोजाना ट्रेन से अयोध्या पहुंचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed