{"_id":"6a2d7044ac347935a008e19a","slug":"ram-mandir-no-knowledge-of-sons-actions-money-has-been-recovered-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1780994-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर: बेटे के कृत्यों के बारे में नहीं थी जानकारी, रुपये की हुई है बरामदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर: बेटे के कृत्यों के बारे में नहीं थी जानकारी, रुपये की हुई है बरामदगी
Sat, 13 Jun 2026 08:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
रुदौली। राम मंदिर के दानपात्र से धन गबन के आरोप में रुदौली क्षेत्र में एक युवक के घर से 10 से 12 लाख रुपये मिलने की चर्चा है। यह कार्रवाई कोतवाली क्षेत्र के मीनापुर के ठकुरन फगौली में हुई। युवक के पिता बच्चू लाल ने पुष्टि की कि ट्रस्ट के तीन-चार लोग घर पर आए थे और रकम की बरामदगी हुई है।
आरोपी युवक लवकुश मिश्रा (27 वर्ष) राम मंदिर में कर्मी के तौर पर कार्यरत रहा। उस पर दानपात्र के चढ़ावे के पैसे का गबन करने का आरोप है। लवकुश के पिता बच्चूलाल ने बताया कि राम मंदिर से तीन-चार लोग उनके घर आए थे। उन्होंने चाबी न मिलने पर आलमारी का ताला तोड़कर करीब 10 से 12 लाख रुपये निकालकर अपने साथ ले गए। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, क्योंकि वे गाजियाबाद में रह रहे थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फैजाबाद में बन रहे मकान का उनके बेटे से कोई संबंध नहीं है। यह मकान वह अपनी जमीन गिरवी रखकर बनवा रहे हैं। बताया कि उनका लड़का पिछले 5-6 महीने से राम मंदिर में काम कर रहा था। उसे वहां उनके समधी ने काम पर लगवाया है। फैजाबाद में जिस मकान का निर्माण हो रहा है, उसके लिए हमने बहुत पहले जमीन खरीद ली थी। उस जमीन और मकान से लड़के का कोई लेना-देना नहीं है। बताया कि वह करीब 10-12 बीघा खेत गिरवी रखकर मकान बनवा रहे हैं। लड़का जो पैसा राम मंदिर से लेकर आया था, उसे वहां के लोग अपने साथ लेकर चले गए। अब उससे हमारा कोई मतलब नहीं है।
पहले था कार मिस्त्री
ग्रामीणों के अनुसार, लवकुश पहले कार मिस्त्री था। शादी के बाद करीब एक साल पहले उसे मंदिर ट्रस्ट में नौकरी मिली थी। गांव आने पर वह खूब पैसे खर्च करता था, यहां तक कि एक बार उसने शराब ठेके पर 50 हजार रुपये उड़ाए थे। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस ने लवकुश की ओर से घूर में छिपाया गया एक बोरी रुपया बरामद किया है। लवकुश के बाबा जगदंबा मिश्रा गांव वालों से कहते थे कि उनका पोता बहुत पैसे कमा रहा है। मंदिर में जिसको दर्शन करना हो उसे वह करवा देगा।