फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir donation row: MP Sanjay Singh submits formal complaint, demands FIR

राम मंदिर दान प्रकरण : सांसद संजय सिंह ने भेजी तहरीर, एफआईआर की मांग

Thu, 18 Jun 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 18 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir donation row: MP Sanjay Singh submits formal complaint, demands FIR
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दानराशि से जुड़े कथित गबन एवं अनियमितता के मामले में नया राजनीतिक मोड़ आ गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि थाने में औपचारिक तहरीर भेजकर प्रकरण में एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद संजय सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित किए जाने वाले चढ़ावे और दानराशि के प्रबंधन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल आर्थिक गड़बड़ी का नहीं, बल्कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा विषय है। ऐसे में दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट पर जमीन घोटाले का भी आरोप लगाया है
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाला दान श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रतीक है और उसकी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है। यदि दानराशि के प्रबंधन में किसी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed