फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Darbar will be established in Ayodhya Ram Mandir on June 5, CM will be the chief guest

अयोध्या: गंगा दशहरा पर अभिजीत मुहूर्त में होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि

Wed, 28 May 2025 08:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 28 May 2025 08:51 AM IST
सार

Ayodhya Ram Temple:अयोध्या राम मंदिर परिसर में राम दरबार की स्थापना की जाएगी। पांच जून को सुबह 11:25 से 11:40 के बीच सभी आठ मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का समय और मुहूर्त निश्चित हुआ है।

विज्ञापन
Ram Darbar will be established in Ayodhya Ram Mandir on June 5, CM will be the chief guest
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सीएम योगी होंगे शामिल। फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

 राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार समेत परकोटा के छह मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा गंगा दशहरा पर पांच जून को स्थिर लग्न व अभिजीत मुहूर्त में होगी। पांच जून को सुबह 11:25 से 11:40 के बीच सभी आठ मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का समय और मुहूर्त निश्चित हुआ है।

विज्ञापन


गंगा दशहरा पर एक स्वप्न जो युगों से जन-जन के हृदय में पल रहा था… अब साकार हो रहा है। अयोध्या की पुण्य भूमि पर फिर से ''जय श्रीराम'' का घोष गूंजेगा, जब गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच जून को केवल 15 मिनट का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। इससे पहले सुबह 2:30 घंटे तक पूजन अनुष्ठान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का शुभारम्भ दो जून को कलश यात्रा के साथ होगा। इसी दिन यज्ञ मंडप की भी पूजा होगी। यज्ञ मंडप के निर्माण का काम एक जून तक पूरा कर लिया जाएगा। तीन जून को यज्ञ मंडप पूजन, अग्नि स्थापना का अनुष्ठान होगा। चार जून को विभिन्न अधिवास व पालकी यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ पांच जून को मौजूद रहेंगे। अनुष्ठान में कई परंपराओं के संत-धर्माचार्य सहित आरएसएस, विहिप व राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अनुष्ठान के यजमानों की सूची तैयार की जा रही है। वहीं, पूजन के वैदिक आचार्यों का चयन किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी पंडित इंद्रदेव मिश्र व आचार्य प्रवीण शर्मा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

Ayodhya News: अब बस दो महीने का इंतजार शेष... रामजन्मभूमि के सभी मंदिरों में होने लगेंगे दर्शन, पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed