फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   arshan will be available in all temples of Ramjanmabhoomi in Ayodhya After two months read full news

Ayodhya News: अब बस दो महीने का इंतजार शेष... रामजन्मभूमि के सभी मंदिरों में होने लगेंगे दर्शन, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 24 May 2025 01:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 May 2025 01:11 PM IST
सार

Ram Mandir News: अब बस दो महीने का इंतजार शेष है। इसके बाद रामजन्मभूमि के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं को दर्शन मिलने लगेंगे। यह जानकारी राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक दूसरे दिन नृपेंद्र मिश्र ने दी। 

विज्ञापन
arshan will be available in all temples of Ramjanmabhoomi in Ayodhya After two months read full news
भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में शनिवार को राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक की गई। बैठक के पहले भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर निर्माण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परकोटा में 31 मई को भोलेनाथ विराजमान होंगे। जितनी भी मूर्तियां स्थापित हो गई हैं, उनकी प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन जून से अनुष्ठान शुरू होगा। पांच जून को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

विज्ञापन


नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर अब अपनी पूर्णता की ओर है। परकोटा का 90 फीसदी काम जुलाई तक पूरा हो जाएगा। 2025 के अंत तक राम मंदिर के सभी निर्माण पूरे हो जाएंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए हम लोग पूरी तरह से आशावान हैं कि मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन

...श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दे दी जाएगी

आगे बताया कि संग्रहालय और सभागार का काम अभी शुरू हुआ है। इसका काम अप्रैल 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। श्रद्धालु अप्रैल 2026 से संग्रहालय का अवलोकन कर सकेंगे। रामजन्मभूमि परिसर में सभी मंदिरों और अन्य स्थानों पर दो माह के अंदर श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed