दूल्हा बने राम: अयोध्या से जनकपुर के लिए निकली बरात... बरातियों में उत्साह; देशभर से पहुंचे श्रद्धालु
श्रीराम दूल्हा बने। राम बरात अयोध्या से जनकपुर के लिए बरात निकल गई। बरातियों में खासा उत्साह है। इस मौके का साक्षी बनने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचे हैं।
विस्तार
यूपी के अयोध्या से जनकपुर जाने के लिए भव्य राम बरात निकल गई है। रामसेवक पुरम में राम बरात का उत्साह झलक रहा है। इससे पहले बराती रामसेवक पुरम में पहुंचे। बरात के लिए रथ सजाया गया। बरातियों ने उत्साह में जमकर नृत्य किया।
बरात आयोध्या से जनकरपुर के लिए प्रस्थान कर गई। कारसेवक पुरम में चल रहे महायज्ञ की परिक्रमा कर आगे बढ़ेगी। लता चौक होते हुए जनकपुर के लिए प्रस्थान किया। बरात में 200 से अधिक साधु संत व बराती शामिल है। कोई चंडीगढ़ से आया है तो कोई दिल्ली से।
लोग छुट्टी लेकर राम बरात का साक्षी बनने पहुंचे
हर कोई राम बरात में शामिल होने के लिए उत्साहित है। लोग छुट्टी लेकर राम बरात का साक्षी बनने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। भगवान के स्वरूप भी राम बरात में निकले है। अयोध्या निवासी नूर आलम भी राम बरात में शामिल हो रहें हैं। कहा राम बरात में शामिल होकर बहुत खुशी हो रही है।
आयोजित होगा भव्य रामविवाह
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, बारात के संयोजक राजेंद्र सिंह पंकज, विहिप के शरद शर्मा बरात को रवाना करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। बरात तीन दिसंबर को जनकपुर पहुंचेगी। छह दिसंबर को जनकपुर के रंगभूमि में भव्य रामविवाह का आयोजन होगा।