फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Raksha Bandhan to be celebrated on the 28th; free from the shadow of Bhadra.

Ayodhya News: 28 को मनेगा रक्षाबंधन, नहीं होगा भद्रा का साया

Wed, 26 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 26 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan to be celebrated on the 28th; free from the shadow of Bhadra.
अयोध्या। रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी, जबकि 27 अगस्त को भद्रा का प्रभाव रहेगा। उदया तिथि और भद्रा रहित पूर्णिमा को देखते हुए 28 अगस्त को राखी बांधना शुभ माना गया है।
विज्ञापन

आचार्य प्रवीण शर्मा के अनुसार, सावन पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 8:31 बजे से 28 अगस्त को सुबह 9:18 बजे तक रहेगी। 27 अगस्त को पूर्णिमा शुरू होते ही भद्रा लग जाएगी, जो रात्रि 8:54 बजे तक रहेगी। ऐसे में 27 अगस्त को भद्रा के दौरान रक्षासूत्र बांधना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन


आचार्य ने बताया कि शास्त्रों में स्पष्ट निर्देश है कि पूर्णिमा तिथि भद्रा से रहित हो और उदया तिथि में व्याप्त हो, उसी दिन रक्षाबंधन करना चाहिए। आवश्यकता होने पर दोपहर अथवा प्रदोषकाल में भी रक्षा सूत्र बांधा जा सकता है। 28 अगस्त को भद्रा समाप्त हो चुकी होगी, इसलिए भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन भद्रा की बाधा से मुक्त रहेगा। यही वजह है कि पंचांग और शास्त्रीय मान्यता के आधार पर 28 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाना अधिक शुभ माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed