{"_id":"6abaae5f49f96c4be303bbf5","slug":"rain-has-stopped-but-water-remains-in-homes-even-after-two-days-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-159813-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बारिश थमी, दो दिन बाद भी घरों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बारिश थमी, दो दिन बाद भी घरों में भरा पानी
Mon, 28 Sep 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
41---फोटो नीरज कुमार (अमर उजाला)--जमथरा में बारिश के बाद हुए जलभराव में डूबा इलाका। लोगों क
अयोध्या। तीन दिन की बारिश थमने के दो दिन बाद भी गुप्तारघाट, जमथरा और मीरन घाट के लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। कई घरों और आसपास अब भी जलभराव है। पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को जलभराव के बीच रहने और आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी के लिए जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
जमथरा में करीब 40 घरों के आसपास पानी जमा है। गुप्तारघाट में करीब चार घर पानी से घिरे हैं, जबकि मीरन घाट में करीब 10 घरों में पानी घुसा हुआ है। मीरन घाट निवासी शुभम ने बताया कि घर में पानी भरा होने से सामान खराब हो रहा है। पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है। इसी मोहल्ले के रिंकू ने बताया कि लगातार जलभराव से परिवार को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को घरों से निकलने के लिए पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है। जलभराव के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने बताया कि जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कराकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। जहां भी समस्या है, वहां जलनिकासी कराई जाएगी।