फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rain from dawn to morning and then in the evening, many areas submerged

Ayodhya News: भोर से सुबह तक फिर शाम को बारिश, कई इलाके जलमग्न

Fri, 22 Aug 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 22 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rain from dawn to morning and then in the evening, many areas submerged
अयोध्या। शहर समेत जिले के कई इलाकों में भोर में और फिर शाम को झमाझम बारिश हुई। इसके चलते कई इलाके जलमग्न हो गए। जबकि पूरे दिन धूप-छांव के बीच उमस सताती रही। इसी के साथ एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। ऐसे में 25 अगस्त तक बारिश होते रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भोर में तीन बजे से शहर के साथ जिले के कई क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला सुबह सात बजे तक अलग-अलग इलाकों में जारी रहा। इस दौरान कई ग्रामीण क्षेत्र ऐसे भी रहे, जहां बारिश नहीं हुई। बारिश थमने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे और मौसम खुशगवार बना रहा।
विज्ञापन

फिर दिन चढ़ने के साथ धूप-छांव की आंख मिचौली शुरू हो गई। इसके चलते दोपहर में उमस भरी गर्मी सताने लगी। इसके बाद शाम 4.30 बजे से फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहरी क्षेत्र में करीब एक घंटे तक बादल झूम के बरसे। इसके चलते दिन की उमस और गर्मी से तो राहत मिली लेकिन कई क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के ऋषिटोला, महाजनी टोला, दालमंडी, फतेहगंज, खिड़की अली बेग, वजीरगंज, मेवातीपुरा, देवकाली तिराहा, बेनीगंज, बेगमगंज गढ़ैया, दिल्ली दरवाजा, राठ हवेली, साहबगंज, इस्माइलगंज, अवधपुरी कॉलोनी मार्ग, सरस्वतीपुरम कॉलोनी मार्ग और लक्ष्मणपुरी कॉलोनी मार्ग समेत कई अन्य मोहल्ले, कॉलोनी व मार्गों पर जलभराव हो गया।
ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है।

इसके चलते 25 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ पूर्वी यूपी और स्थानीय स्तर पर सभी क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के ही चलते शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed