फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rain and storm accompanied by hailstorm, crops scattered in the fields

Ayodhya News: आंधी-पानी के साथ गिरे ओले, खेतों में बिछी फसल

Fri, 20 Mar 2026 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rain and storm accompanied by hailstorm, crops scattered in the fields
अयोध्या। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। शहर के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी हुई। तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ धराशायी हो गए, जिससे आवागमन भी बाधित हुआ। बेमौसम बारिश व आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। रुदौली व सोहावल के कुछ इलाकों में ओले भी पड़े। मौसम विज्ञानी के अनुसार बदले मौसम का प्रभाव शुक्रवार की सुबह तक बना रहेगा। शहर में सुबह नौ बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। इससे मौसम में हल्की ठिठुरन भी बढ़ गई।
विज्ञापन

शहर में हल्की बारिश हुई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर तेज आंधी व बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31़ 5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 0़ 5 प्रतिशत की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले के पिरखौली (सोहावल) में सबसे ज्यादा 30.02 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

g सरसों की मड़ाई का कार्य बाधित : बीकापुर/मिल्कीपुर। मौसम में परिवर्तन से सरसों की मड़ाई का कार्य बाधित हुआ। क्षेत्र के किसान अशर्फीलाल, मोतीराम निषाद, विनोद शुक्ला, राम तेज वर्मा, शारदा वर्मा, भगवत दयाल पांडेय, सुरेंद्र प्रताप सिंह, कपिल देव पाठक, बुद्धू पांडेय सहित कई किसानों ने बताया कि हल्की बरसात से फसलों को नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन सरसों की मड़ाई प्रभावित हुई है। वहीं, अचानक मौसम के बिगड़े मिजाज ने मिल्कीपुर के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को तैयार फसलों के नुकसान का भय सताने लगा है। उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है।
g खड़ी और कटी फसलें बर्बाद, किसानों को नुकसान : महबूबगंज/गौराघाट। गौराघाट क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश ने किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई किसानों ने अभी तक अपनी सरसों की कटाई, आलू की खोदाई और मटर-गेहूं की फसलें खेतों से नहीं निकाली थीं। किसान रवि निषाद ने बताया कि उनके खेत में पक चुकी सरसों की फसल काटकर सूखने के लिए छोड़ी गई थी, लेकिन बारिश से वह पूरी तरह भीग गई और खराब हो गई। किसान राधेश्याम पांडेय ने बताया कि चार बीघा सरसों काटकर हमने खेतों में छोड़ रखा है। दो दिन बाद मड़ाई करवाना है। जगदीश मांझी ने बताया कि हमारा एक एकड़ गेहूं कटाई के लिए तैयार है। शनिवार से कटाई शुरू करनी थी, लेकिन मौसम का मिजाज खराब हो गया।

g सड़क पर डाल गिरने से घंटों आवागमन बाधित : हनुमतनगर। जमूरतगंज बिल्हार घाट मार्ग पर रामपुर सरधा गांव के पास शुक्रवार सुबह तेज हवा चलने से अर्जुन की एक मोटी डाल टूट कर सड़क पर गिर गई जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। रामपुर सरधा गांव निवासी अधिवक्ता चंद्रमौलि सिंह, शांतिपुर निवासी राकेश सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घंटों मशक्कत के बाद आवागमन चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed