फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   PWD will do mapping before completing the construction of drain and road

Ayodhya News: नाला व सड़क निर्माण पूरा करने के पहले मैपिंग करेगा पीडब्ल्यूडी

Fri, 21 Feb 2025 08:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
PWD will do mapping before completing the construction of drain and road
अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र में नाला व सड़क निर्माण पूरा करने के पहले लोक निर्माण विभाग मैपिंग करेगा। इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। फिर प्राप्त सुझावों को शामिल कर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। यह निर्देश महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को दिए। बैठक में नगर आयुक्त संतोष शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




उन्होंने रामपथ से जुड़ी गलियों का सीवर लाइन से कनेक्शन जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को दिया। समीक्षा बैठक में पाया गया कि सीताकुंड वार्ड में सीवर डालने का काम पूरा हो गया है, लेकिन कनेक्शन 20 फीसदी ही किए गए हैं। अयोध्या धाम की गलियों में सीवर डालने का काम जहां पूरा कर लिया गया है, वहां कनेक्शन का काम एक सप्ताह में शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन



समीक्षा बैठक में पार्षदों ने गलियों से नाले की ऊंचाई अधिक होने का मुद्दा उठाया। कहा कि इससे घरों का पानी नाले में न जाकर उल्टे नाले का पानी घरों में प्रवेश करेगा। महापौर ने निर्देश दिया कि नाले का निर्माण करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि गलियों व नलियों का पानी स्वाभाविक फ्लो के साथ नाले में जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




खवासपुरा व हसनू कटरा सहित कई वार्डों में नालियों को नाले से न जोड़ने की शिकायत दर्ज कराई गई। रामपथ से गलियों को न जोड़ने की शिकायत भी सामने आई। परिक्रमा मार्ग से जनौरा के बीच बन रहे नाले से मोहल्ले में जलभराव बढ़ जाने का मुद्दा भी पार्षद ने उठाया। मकबरा से चौक के बीच सीडी फोर की ओर से बनवाया जा रहा नाला अपने सामान्य स्तर से ऊपर बताया गया। इसे गलियों की ऊंचाई के अनुरूप करने की हिदायत दी गई।



समीक्षा बैठक में पार्षदों ने सीवर सफाई समय से न किए जाने का मुद्दा उठाया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि अयोध्या में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सफाई कार्य बहुत आवश्यक है। पार्षदों ने कहा कि कई जगह पर सीवर कनेक्शन न होने से दिक्कत आ रही है। यह भी कहा गया कि सीवर को नालियों में भी खोल दिया जा रहा है। कुछ पार्षदों ने सड़क निर्माण के पूर्व सीवर लाइन डालने की बात कही। सीवर सफाई कार्य में लापरवाही बरत रही एजेंसी तोसीबा को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की गई। महापौर ने सीवर कनेक्शन व सफाई को लेकर जल निगम को एक सप्ताह के भीतर पार्षदों के सुझाव के मद्देनजर काम पूरा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed