{"_id":"69d91cfa2d0c56d11001b75d","slug":"protest-against-house-tax-intensifies-memorandum-submitted-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-146994-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हाउस टैक्स के खिलाफ विरोध तेज, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हाउस टैक्स के खिलाफ विरोध तेज, सौंपा ज्ञापन
Fri, 10 Apr 2026 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 10 Apr 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
शपथ ग्रहण करते मनोनीत सभासद।
गोसाईंगंज नगर में हाउस टैक्स लगाए जाने के विरोध में एक बार फिर व्यापारियों का आक्रोश सामने आया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में व्यापारी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और अध्यक्ष, वार्ड सदस्यों और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर हाउस टैक्स को निरस्त करने की मांग की।
व्यापारियों का कहना है कि वे वर्षों से गोसाईंगंज नगर में हाउस टैक्स लगाए जाने का विरोध करते आ रहे हैं। उनका तर्क है कि वर्तमान परिस्थितियों में इस प्रकार का टैक्स व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा, जिसे वे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन में पूर्व सभासद विजय कुमार गुप्ता, रामेश्वर कसौधन, पुष्कर मोदनवाल, अनिल कुमार, अमरनाथ गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
तीन सभासदों ने ली शपथ
गोसाईगंज । नगर पंचायत गोसाईगंज में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मनोनीत तीन सभासदों बजरंग प्रसाद चौरसिया, मीना गुप्ता एवं देवी गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राधेश्याम त्यागी और उप जिलाधिकारी (सदर) राम प्रसाद त्रिपाठी उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में मनोनीत सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल, अधिशासी अधिकारी सीमा राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।