फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Procession taken out from Ayodhya to Makhoda during Janaki Navami festival

Ayodhya News: जानकी नवमी उत्सव में अयोध्या से मखौड़ा तक निकली शोभायात्रा

Thu, 01 May 2025 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 01 May 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out from Ayodhya to Makhoda during Janaki Navami festival
अयोध्या। जानकी जन्मोत्सव को लेकर रामनगरी के मंदिरों में अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में अक्षय तृतीया के पुनीत पर्व पर दशरथ महल से महंत बिंदुगाद्याचार्य देवेंद्रप्रसादाचार्य के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा मखौड़ा तक निकाली गई। घोड़े, रथ, बैंडबाजा के साथ निकली रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। रथयात्रा मखौड़ा के मनोरमा नदी के तट पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल भगवान सीताराम के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। मखौड़ा पहुंचने पर महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य व अन्य संतों ने भी भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। इसके बाद मनोरमा नदी पर पूजन-अर्चन के बाद श्रीसीताराम नाम महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ में रोजाना राम मंत्र से आहुतियां अर्पित की जा रही हैं। महायज्ञ का समापन जानकी नवमी पर छह मई को होगा। मखौड़ा पर राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति की कामना से पुत्रेष्टि यज्ञ किया था। आज भी यहां श्रद्धालु पुत्र प्राप्ति की कामना से यज्ञ करते हैं। रथयात्रा में द्वाराचार्य महंत रामभूषण दास कृपालु, जगद्गुरु विष्णुदेवाचार्य, महंत रामशंकर दास रामायणी, नंद कुमार मिश्र, संत एमबीदास, संत रामनंदन दास समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ छोटी देवकाली मंदिर में नवाह पारायण का पाठ संचालित है। यहां छह मई को जानकी जन्मोत्सव अनुष्ठान पूर्वक मनाया जाएगा। बावन मंदिर में चार से छह मई तक विभिन्न अनुष्ठान होंगे। रामार्चा पूजन समेत अन्य आयोजन होगा। छह मई को जानकी जन्मोत्सव पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं कनक भवन में रोजाना बधाई गान संचालित हो रहा है, जिसमें भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इसी तरह श्रीरामबल्लभाकुंज, लक्ष्मण किला, सियाराम किला, हनुमत निवास, जानकी घाट बड़ा स्थान सहित अन्य मंदिरों में भी अनुष्ठानों का शुभारंभ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed