फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Private lab operators have been giving misleading reports even before

Ayodhya News: पहले भी भ्रामक रिपोर्ट देते रहे निजी लैब संचालक

Wed, 03 Dec 2025 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 03 Dec 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Private lab operators have been giving misleading reports even before
अयोध्या। जिले के पैथोलॉजी केंद्रों में लंबे समय से मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। बगैर कुशल कर्मचारी के यह केंद्र मरीजों को भ्रामक रिपोर्ट उपलब्ध करा रहे हैं। पहले भी इसकी शिकायतें होती रहीं, लेकिन जिम्मेदार संबंधित केंद्र पर आधी-अधूरी कार्रवाई करके चुप्पी मार गए।
विज्ञापन

जिले भर में अवैध पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर खुले हैं। इनके दलाल सरकारी अस्पतालों से लेकर समुदाय तक फैले हैं। सरकारी अस्पताल की जांच रिपोर्ट की तमाम खामियां गिनाकर मरीजों को केंद्र तक लाते हैं। वहां उल्टी-सीधी रिपोर्ट थमाकर उनकी जांच से खिलवाड़ किया जाता है। हर साल ऐसी शिकायतें आती रहीं, जिन पर जांच कमेटी गठित होती रही और मामले रफादफा होते रहे।
विज्ञापन

हाल ही में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी की जांच रिपोर्ट भ्रामक देने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने सख्ती दिखाई है। सीएमओ के निर्देश पर चार टीमें जिले भर में पैथोलॉजी केंद्रों की पड़ताल कर रही हैं। इस दौरान कई केंद्रों पर खामियां मिल रही हैं। कहीं कुशल कर्मचारी के बिना जांच की जा रही है तो कहीं बगैर पंजीकरण के ही जांच रिपोर्ट थमाई जा रही है। सीएमओ ने ऐसे केंद्रों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने कहा कि पूर्व में जो भी शिकायतें मिली हैं, जांच के बाद संबंधित केंद्रों पर कार्रवाई की गई है। लाल पैथलैब जैसे केंद्र से भ्रामक रिपोर्ट मिलने के बाद से बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed