फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Prime Minister leaves for Delhi after paying obeisance to Ayodhya Dham

Ayodhya News: अयोध्या धाम को प्रणाम कर दिल्ली रवाना हुए प्रधानमंत्री

Wed, 22 May 2024 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 22 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister leaves for Delhi after paying obeisance to Ayodhya Dham
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को श्रावस्ती और बस्ती में जनसभा करने पहुंचे थे। वह गोरखपुर लैंड करने के बाद बस्ती और श्रावस्ती गए लेकिन वापसी उन्होंने रामनगरी से की। अयोध्या धाम को प्रणाम कर वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस बीच उनका स्वागत करने पहुंचे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का पीएम ने हाल पूछा। मई माह में प्रधानमंत्री के कदम दूसरी बार रामनगरी की धरती पर पड़े।
विज्ञापन

अयोध्या एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम से ही पीएम के आने को लेकर सुरक्षा के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जाने लगी थी। बुधवार शाम 04:10 बजे श्रावस्ती में जनसभा समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उनका स्वागत करने के लिए भाजपा के महानगर अध्यक्ष तिलकराम मौर्य, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष सूरज सोनकर, रवि शर्मा के साथ प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद रहे। पीएम जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे उनके स्वागत में खड़े कार्यकर्ता उत्साह से भर गए। सभी ने विनम्र मुद्रा में हाथ जोड़कर पीएम का अभिवादन किया। इसपर प्रधानमंत्री ने भी सभी से उनके नाम व पद पूछे और व्यक्तिगत हाल-चाल भी लिया। कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद उन्होंने अयोध्या धाम को प्रणाम किया और अपने वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed