फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Prepare all NAAC forms with team spirit: Vice Chancellor

टीम भावना से नैक के सभी प्रपत्रों को करें तैयार : कुलपति

Tue, 04 Nov 2025 08:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Prepare all NAAC forms with team spirit: Vice Chancellor
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में नैक मूल्यांकन के मानदंडों को पूरा करने के लिए सभी संयोजक व सदस्यों को प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कुलपति ने शिक्षकों व अधिकारियों को टीम भावना से सभी प्रपत्रों को तैयार कर उन्हें सॉफ्ट कॉपी में सुरक्षित करने के साथ हार्ड कॉपी की फाइल विभागों में रखने के निर्देश दिए। सभी को नैक की शब्दावली (टर्मिनोलॉजी) अपनाने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सभी शैक्षिक गतिविधियों, लैब कार्य, खेल प्रतियोगिताओं, सेमिनार, कार्यशाला व शोध कार्यों की उपलब्धियों को शत-प्रतिशत प्रमाणित दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करने की सीख दी। इंडस्ट्री के साथ समन्वय पर फोकस करने को आवश्यक बताते हुए छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने की नसीहत दी। कहा कि इन सभी गतिविधियों का प्रमाणित डॉक्यूमेंट्स तैयार किया जाए। इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप छात्रों को प्रशिक्षित करने पर जोर देना होगा। नैक में अच्छे प्रदर्शन के लिए सभी विभागों को प्रमाणित दस्तावेज तैयार करने होंगे। खेल प्रतियोगिताओं व गतिविधियों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का पूरा डेटा तैयार किया जाए।
विज्ञापन


इस दौरान मानदंड संयोजक व सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं का पावर पॉइंट्स प्रेजेंटेशन किया। सभी संयोजकों व सदस्यों की ओर से नैक मूल्यांकन के मानदंडों को पूरा करने के लिए विभागों व अनुभागों के सभी शिक्षकों से अपेक्षा की गई। इसी के आधार पर नैक मूल्यांकन के लिए सभी मानदंड को पूरा करने के लिए छूटे बिंदुओं को शीघ्र पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी शिक्षक खुद को तकनीकी तौर पर अपग्रेड करें

कुलपति ने कहा कि आईसीटी बेस्ड लर्निंग भविष्य की शिक्षा है। सभी शिक्षक खुद को तकनीकी तौर पर अपग्रेड करें। इस दौरान कुलसचिव विनय कुमार सिंह, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. आशुतोष सिन्हा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. सीके मिश्र, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. फर्रुख जमाल, प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो गंगाराम मिश्र, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, डॉ. रीमा श्रीवास्तव, डॉ. विनोद चौधरी व डॉ. मनीष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed