फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Preparations to open sub-temples after Ram Navami

Ayodhya News: राम नवमी बाद उप मंदिरों को खोलने की तैयारी

Fri, 20 Mar 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 20 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Preparations to open sub-temples after Ram Navami
अयोध्या। राम नवमी यानी राम जन्मोत्सव (27 मार्च) के बाद परिसर के उप मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तैयारी हो रही है। आज होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। ट्रस्ट की बैठक मणिराम दास की छावनी में अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में होगी। बैठक में ट्रस्ट के सभी 15 सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन

बैठक से पहले राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शुक्रवार को मंदिर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों का भौतिक प्रगति देखी। इसके बाद कार्यदायी संस्था और ट्रस्ट के पदाधिकारियों से बैठक भी की। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है और कुल खर्च लगभग 1800 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। बृहस्पतिवार को राम मंदिर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंदिर निर्माण और उससे जुड़े कार्यक्रमों पर संतोष जताया है।
विज्ञापन

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि अब मंदिर परिसर में बड़े स्तर के कार्यक्रम नहीं होंगे और सप्त मंदिरों में ध्वजा स्थापना सामान्य तरीके से आयोजित की जाएगी। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र, गोपाल राव व इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed