{"_id":"67c48323060e6a25350466d4","slug":"precious-items-and-cash-stolen-by-cutting-glass-of-devotees-car-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-125672-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: श्रद्धालुओं की कार का शीशा काटकर कीमती सामान व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: श्रद्धालुओं की कार का शीशा काटकर कीमती सामान व नकदी चोरी
Sun, 02 Mar 2025 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 02 Mar 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्रद्धालुओं की कार का शीशा काटकर चाेरों ने नकदी समेत कीमती सामान शनिवार रात को पार कर दिए। दर्शन के बाद जानकारी होने पर श्रद्धालुओं ने कोतवाली अयोध्या में केस दर्ज कराया है।
दर्ज एफआईआर के अनुसार बस्ती जिले के कप्तानगंज के भरथापुर निवासी जितेंद्र चतुर्वेदी, छावनी बाजार के खेसुवा निवासी अंकिता सिंह व लखनऊ के उदयगंज, पुरानी किला, बाबू बनारसीदास कोठी निवासी राखी शुक्ला शनिवार को रामलला के दर्शन करने आए थे। पार्किंग का उचित स्थान न मिलने पर उन्होंने अपनी कार कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के मानस भवन के पास खड़ी कर दी और दर्शन करने चले गए।
दर्शन करके वह लोग देर रात करीब 10:30 बजे वापस लौटे तो देखा कि उनकी कार का शीशा कटा था। उसमें रखे तीनों लोगों के बैग, 27,500 रुपये नकद, लैपटॉप, विभिन्न कक्षाओं के अंकपत्र व प्रमाण-पत्र आदि गायब थे। प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं।