{"_id":"67f92b0bb7c1e41b790f5b88","slug":"post-mortem-report-summoned-in-magisterial-inquiry-against-sdm-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1152523-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एसडीएम के खिलाफ मजिस्ट्रेटी जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एसडीएम के खिलाफ मजिस्ट्रेटी जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
अयोध्या। कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद राजकुमार यादव के बेटे शिवम यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में एसडीएम अभिषेक सिंह के खिलाफ चल रही मजिस्ट्रेटी जांच में मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तलब की गई है। शिवम सोहावल तहसील में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत थे। जांच अधिकारी ने सोहावल तहसील से कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं। अब इस मामले में आरोपी एसडीएम का बयान भी दर्ज होगा।
शहीद के बेटे शिवम की मौत पिछले महीने की 22 तारीख को सहादतगंज के पास सड़क दुर्घटना में हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने एसडीएम अभिषेक पर बेटे की प्रताड़ना करने के साथ सिर मुंडवाने का भी आरोप लगाया था। इस मामले को राजनीतिक रंग देते हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्व मंत्री पवन पांडेय के नेतृत्व में जिला अस्पताल के पास रामपथ को जाम कर सपा कार्यकर्ताओं ने परिवार के सदस्यों के साथ देर रात तक धरना-प्रदर्शन किया था।
इस प्रकरण में डीएम चंद्र विजय सिंह ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश देते हुए एडीएम भूमि अध्याप्ति अरुण मणि त्रिपाठी को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। एडीएम इस मामले की जांच कर रहे हैं। दूसरी तरफ एसडीएम पर लगे आरोपों की जांच अभी जारी है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जांच पूरी होने में अभी 10 दिन का समय और लग सकता है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में शिवम के परिजनों और समाजवादी पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। संभवत इसीलिए डीएम की ओर से एक बार फिर एसडीएम अभिषेक को सोहावल का चार्ज दे दिया गया है। सूत्रों के अनुसार जांच में एसडीएम की ओर से गार्ड और अर्दली को भेजकर शिवम के सिर मुंडवाने की भी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ने गार्ड और अर्दली के साथ संबंधित नाई के भी बयान दर्ज किए हैं। इन सभी ने एसडीएम पर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। जांच के दौरान मृतक लिपिक की ओर से कामकाज में लापरवाही बरते जाने के भी तथ्य सामने आए हैं। फिलहाल जांच की प्रक्रिया अभी चल रही है। मजिस्ट्रेटी जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले के सभी पहलू सामने आ सकेंगे। इस बारे में जांच अधिकारी एडीएम भूमि अध्याप्ति अरुण मणि त्रिपाठी ने कहा कि जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।