फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Polling parties reached 2074 booths

Ayodhya News: पांच विधानसभा क्षेत्र के 2074 बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Mon, 20 May 2024 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached 2074 booths
अयोध्या। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा क्षेत्र के 2074 बूथों के लिए इतनी ही पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। इन पार्टियों में शामिल 8296 पीठासीन और मतदान प्रथम, द्वितीय व तृतीय अधिकारियों ने शाम तक बूथों पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। इन सभी को ईवीएम और अन्य निर्वाचन सामग्रियों के साथ भेजा गया है। इस बीच, सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों का भ्रमण कर मतदान की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप से परखा।
विज्ञापन



पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को सुबह छह बजे से ही मतदान कार्मिक पहुंचने लगे। यहां पर इनके लिए विधानसभा क्षेत्रवार काउंटर बनाए गए थे। कार्मिकों की बड़ी संख्या के अनुरूप ये व्यवस्थाएं कम पड़ गईं।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में कार्मिकों को धूप में खड़े रहना पड़ा। अयोध्या, बीकापुर और मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की कुल 1224 पोलिंग पार्टियों की रवानगी जीआईसी से हुई। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के लिए 373 पोलिंग पार्टी के कार्मिक जीजीआईसी से रवाना हुए। इसके अलावा दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए 477 पोलिंग पार्टी बाराबंकी जिले से रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मतदान में ड्यूटी के साथ मां का फर्ज भी निभाया

राजकीय इंटर कॉलेज में मतदान कार्मिक स्मिता अपने बच्चे को गोद में लेकर पहुंचीं। उन्होंने मतदान में ड्यूटी करने के साथ मां के फर्ज को भी निभाया। स्मिता ने कहा कि ड्यूटी कटवाने के लिए अनुरोध किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में बच्चे को साथ लेकर मतदान की ड्यूटी करने के लिए जा रही हैं। ऋचा अग्रवाल ने बताया कि यहां पर कार्मिकों की भीड़ की तुलना में स्थान का अभाव रहा। इसके चलते दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed