फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police seized a vehicle bearing a fake MLA sticker

Ayodhya News: विधायक का फर्जी स्टीकर लगे वाहन को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 07 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 07 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police seized a vehicle bearing a fake MLA sticker
एसयूवी में लगा विधायक का स्टीकर।
बीकापुर। एसूयवी पर विधायक का फर्जी लोगो और स्टीकर लगाकर रौब झाड़ना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया, जबकि चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार रात आंधी-बारिश के कारण प्रयागराज हाईवे पर पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया था। बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय और चौरे बाजार चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार यातायात बहाल कराने में जुटे थे। इसी दौरान हूटर बजाती तेज रफ्तार एसयूवी वहां पहुंची। पुलिसकर्मियों ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक उसे लेकर आगे बढ़ने लगा।
विज्ञापन

संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की और चांदपुर के पास वाहन को पकड़ लिया। जांच में एसयूवी लखनऊ नंबर की मिली। वाहन का मालिक रौनाही निवासी मुहीब बताया गया है। पुलिस के अनुसार, इस दौरान फोन पर आई सिफारिश को नजरअंदाज करते हुए वाहन सीज कर दिया गया। चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। सीओ दिनेश गोदारा ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed