फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police arrested four members of a gang of thieves in an encounter

Ayodhya News: पुलिस मुठभेड़ में चोरों के गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा

Tue, 10 Sep 2024 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police arrested four members of a gang of thieves in an encounter
मवई। पुलिस मुठभेड़ में चोरों के गिरोह के चार सदस्यों काे गिरफ्तार किया गया है। दो साथी फरार होने में सफल रहे। धरपकड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। इनके पास से दो तमंचा, तीन कारतूस, डंडा व लोहे का रॉड बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने रुदौली सर्किल क्षेत्र में हुई चोरी की चार वारदातों में शामिल होना भी स्वीकार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात के अलावा 8130 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन



थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी ने बताया कि मवई थाना क्षेत्र के नौरोजपुर बघेडी व राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित बाकरपुर गांव में एक अमीन के घर हुई चोरी की घटना को लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को फोर्स के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि नौरोजपुर बघेडी जंगल के पास कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन




पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छह में से चार आरोपियों को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश भागने में सफल हो गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मीरमऊ निवासी अंबर प्रसाद, अमेठी के रामबहादुर, सुल्तानपुर के परशुराम व फूलचंद्र के रुप में हुई। फरार दो साथियों का नाम अमेठी निवासी सद्दाम हुसैन व नदीम बताया। चारों आरोपियों ने मवई में चोरी की दो व पटरंगा थाना क्षेत्र की दो घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed