फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police Arrest Accused in Murder of Suvendu Adhikari's PA

Ayodhya News: शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 11 May 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 11 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police Arrest Accused in Murder of Suvendu Adhikari's PA
अयोध्या। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह लखनऊ से एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद अपने दो साथियों के साथ वापस लौट रहा था। हालांकि, इस मामले में जिले की पुलिस ने अब तक चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की छह मई की रात बंगाल के मध्यग्राम के पास हत्या कर दी गई थी। कोलकाता पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में नेटवर्क फैलाया था। वह अन्य राज्य और जिले की पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के लगातार संपर्क में थी। सूत्रों के अनुसार छानबीन के दौरान बलिया जिले के आनंद नगर निवासी राज सिंह का हत्या के मामले में नाम सामने आया था।
विज्ञापन




उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार छानबीन कर रही थी। इस बीच कोलकाता पुलिस को भनक लगी कि राज सिंह लखनऊ में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया है। वहां से वह एसयूवी वाहन से अपने दो अन्य साथियों के साथ वापस लौट रहा था। एक टोल प्लाजा पर हुए उसने फास्टैग व नकद के बजाय ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया, जिससे एक मोबाइल नंबर के आधार पर वह ट्रेस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद उसका पीछा कर रही कोलकाता पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ हाईवे के पास से रविवार की दोपहर में उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद देर शाम को टीम उसे लेकर कोलकाता रवाना हो गई। वहीं, पूछताछ के लिए उसके साथ यात्रा कर रहे दो अन्य साथियों को भी टीम अपने साथ ले गई है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। नगर कोतवाल ने भी कोई जानकारी होने से इन्कार किया। जबकि, उच्चाधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed