{"_id":"65dcd712897327c1fd04907f","slug":"pm-modi-gifted-projects-worth-rs-250-crores-ayodhya-news-c-97-1-slko1021-110690-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पीएम मोदी ने दी 250 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पीएम मोदी ने दी 250 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Mon, 26 Feb 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या/बीकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वर्चुअली लगभग 250 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भरतकुंड रेलवे स्टेशन, तकपुरा-हलकारा पुरवा रेलवे ओवरब्रिज और बीकापुर क्षेत्र में खिद्दिरपुर अंडरपास का शिलान्यास और रामघाट हाल्ट स्टेशन व महोबरा बाजार रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण शामिल है। इसको लेकर भरतकुंड और राम घाट हाल्ट रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महोबरा ओवरब्रिज को सजाया गया था।
राम घाट हाल्ट रेलवे स्टेशन पर पीएम के कार्यक्रम को लेकर मंच सजाया गया था। यहां मेयर गिरीश पति त्रिपाठी के साथ संत-महंत और आम लोग मौजूद थे। मेयर ने कार्यक्रम के अंत में निबंध प्रतियोगिता के स्कूली बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किया। रेलवे अफसरों के मुताबिक 8.02 करोड़ की लागत से रामघाट हाल्ट स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। लगभग डेढ़ सौ करोड़ की लागत से बने महोबरा रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण और हलकारा पुरवा रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास संपन्न हुआ।
राममंदिर मॉडल के होंगे अयोध्या के रेलवे स्टेशन : सांसद
भरतकुंड रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण, आधुनिकीकरण के शिलान्यास के बाद अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की प्रतिज्ञा लेते हुए घोषणा की कि प्रयागराज से अयोध्या के बीच जल्द ही रेलवे लाइन का दोहरीकरण होगा। वाराणसी से लखनऊ तक डबल ट्रैक को ट्रिपल ट्रैक में बदला जाएगा। मनकापुर से अयोध्या रेलवे लाइन का दोहरीकरण, अयोध्या से रायबरेली के लिए नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। 41 करोड़ की लागत से भरतकुंड रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। अयोध्या में जितने रेलवे स्टेशन व भवन बनेंगे सब राममंदिर मॉडल के होंगे। कहा कि भरतकुंड के पुराने रेलवे स्टेशन के कॉलोनी की भूमि पर खूबसूरत पार्क और उसमें योगीराज श्री भरत जी महाराज की मूर्ति की स्थापना होगी। बेहतर यातायात के मद्देनजर ओवरब्रिज निर्माण भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
शिलान्यास कार्यक्रम में रेलवे के डिवीजन इंजीनियर विवेक कुशवाहा, स्टेशन मास्टर विपिन कुमार, ईओडब्ल्यू सत्यार्थी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर केपी यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडे, राघवेंद्र पांडे, संयोजक संतोष सोनी, ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, नपं अध्यक्ष बीकापुर राकेश पांडे राना, भरत हनुमान मिलन मंदिर भरतकुंड के महंत परमात्मा दास, शिवकुमार सिंह, नसीमुद्दीन आदि थे।
भरतकुंड स्टेशन पर होंगी आधुनिक सुविधाएं
सीनियर सेक्शन इंजीनियर केपी यादव ने बताया कि प्रथम फेज में 17.40 करोड़ रुपये की लागत से नए स्टेशन भवन का निर्माण व विकास होगा। कुल करीब 41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां यात्रियों के लिए फूड प्लाजा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, कैफेटेरिया, आरामदायक फर्नीचर, टॉयलेट ब्लॉक। सरकुलेटिंग एरिया में चौड़ी सड़कें, पार्किंग, सुंदरीकरण, हरित पट्टी, साइनेज और जल निकासी की व्यवस्था होगी। दिव्यांगजनों के लिए सुविधा, बैठने के लिए पर्याप्त शेड, एलईडी आधारित स्टेशन नेम बोर्ड, सीसीसीटी, फ्री वाईफाई जैसी सुविधाएं होंगी।