फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Players Selected for State Championship

Ayodhya News: स्टेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

Sun, 24 May 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 24 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Players Selected for State Championship
मकबरा स्टेडियम स्थित तरणताल में मौजूद प्रतिभागी।
अयोध्या। मकबरा स्टेडियम स्थित तरणताल में रविवार को 66वीं सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। यह चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन की ओर लखनऊ के केडी सिंह बाबू तरणताल में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश भर के तैराक प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्लबों और प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़े खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई और अन्य स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन समिति ने खिलाड़ियों के समय, तकनीक और प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया। प्रतियोगिता में यशवंत सिंह ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि वीर वर्धन ने 400 मीटर और 200 मीटर फ्री स्टाइल में अपनी दावेदारी मजबूत की। इसी क्रम में मोहम्मद अयान खान ने 50, 100 और 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। उद्भव तिवारी ने 200 मीटर फ्लाई, 100 मीटर फ्री और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में भाग लिया। वहीं अशलियाद रहमान ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में बेहतर प्रदर्शन किया। सौम्या, वेलिका और नलदिनी ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। तैराकी संघ के सचिव शिव करन सिंह ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। यदि उन्हें नियमित प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाएं मिलती रहें तो वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed