{"_id":"68d41cfa706c95839b07854a","slug":"players-from-ayodhya-shine-in-the-state-level-school-wushu-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-135675-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रदेशीय विद्यालयी वुशू में छाए अयोध्या के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रदेशीय विद्यालयी वुशू में छाए अयोध्या के खिलाड़ी
Wed, 24 Sep 2025 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
38- आदर्श इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि।-संगठन
अयोध्या। आदर्श इंटर कॉलेज अयोध्या में आयोजित 69वीं प्रदेशीय विद्यालयी वुशू प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने 45 किग्रा में लखनऊ मंडल के तेजस यादव ने स्वर्ण, आगरा मंडल के गोविंद सिक्वार ने रजत, जबकि अयोध्या मंडल के दीपांशु व मेरठ मंडल के गौरव ने कांस्य पदक जीते।
48 किग्रा में अयोध्या मंडल के सुशील कुमार ने स्वर्ण, मेरठ के दीपक ने रजत, जबकि प्रयागराज के अभिनव श्रीवास्तव व लखनऊ के शैलेश गौतम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 52 किग्रा में मेरठ के शौर्य ने स्वर्ण, वाराणसी के जयंत कुमार ने रजत, लखाऊ मंडल के उमेश राम व प्रयागराज के गणेश सरोज ने कांस्य पदक जीता। 56 किग्रा में मेरठ के मयंक ऐसा ने स्वर्ण, सहारनपुर के गोपाल रायल ने रजत, जबकि लखनऊ के प्रद्युम्न व अयोध्या के उत्कर्ष ने कांस्य पदक हासिल किया। -60 किग्रा में मेरठ के अंशुल भाटी ने स्वर्ण, वाराणसी के शिवम कुमार ने रजत, आगरा के आदित्य व अयोध्या के श्लोक ने कांस्य पदक जीता। 65 किग्रा में आगरा के प्रशांत सिंह ने स्वर्ण, मेरठ के तरुण नागर ने रजत, जबकि अयोध्या के हाफिज खान व वाराणसी के सूरज यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
इसके अलावा 70 किग्रा में आगरा मंडल के कुश शाह सिसोदिया ने स्वर्ण, मेरठ के निरिवल तोमर ने रजत, वहीं लखनऊ के हर्षशेर बहादुर व वाराणसी के अनंत गौतम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। क्रीड़ा समिति के मंडलीय सचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विद्यालयी वुशू प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।