फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pickup crushes innocent child playing outside house

Ayodhya News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को पिकअप ने रौंदा

Thu, 18 Apr 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 18 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Pickup crushes innocent child playing outside house
पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुल्तान पुर में बिलखते परिवारीजन।
रुदौली। पटरंगा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार पिकअप रौंद दिया। लखनऊ हाईवे से सुल्तानपुर गांव होते हुए बाराबंकी के दरियाबाद जाने वाली सड़क के किनारे सुकई का घर है। दोपहर करीब तीन बजे सुकई का पांच वर्षीय पुत्र करिया घर के सामने खेल रहा था। इस बीच टेंट का सामान उतारकर लौट रही पिकअप मासूम को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आगे जाकर पिकअप को रोक लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पटरंगा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed