फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Penalty of Rs 73.30 lakh after decision on 260 cases

Ayodhya News: 260 वादों पर निर्णय के बाद 73.30 लाख का अर्थदंड

Thu, 20 Feb 2025 09:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Penalty of Rs 73.30 lakh after decision on 260 cases
अयोध्या। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनवरी तक 2262 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए 354 छापामारी की गई। 458 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। इस अवधि में 421 जांच रिपोर्ट मिली। इसमें 253 खाद्य पदार्थ मानक के विपरीत पाए गए। अभियोजन कार्रवाई के तहत 389 वाद न्यायालय में योजित किए गए। कोर्ट ने 260 वादों पर निर्णय किया। इसमें 73.30 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन

यह जानकारी सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एफडीए की कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य) मानिक चंद सिंह ने दी। बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2939 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए 327 छापामारी की कार्रवाई में 417 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए थे। इस अवधि में 270 जांच रिपोर्ट मिली। इसमें 152 खाद्य पदार्थ मानक के विपरीत पाए गए। अभियोजन कार्रवाई के तहत 228 वाद न्यायालय में योजित किए गए। कोर्ट ने 247 वादों पर निर्णय किया। इसमें 69.81 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
विज्ञापन


सीडीओ ने जिला पूर्ति विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर तहसीलवार 26 से 28 फरवरी तक खाद्य लाइसेंस व पंजीकरण कैंप का आयोजन करने के निर्देश दिए। बीएसए को भी लाइसेंस व पंजीकरण वृद्धि की जिम्मेदारी सौंपी। अयोध्या धाम में सभी होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट में निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा करवाने की हिदायत दी। होली से पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर प्रवर्तन कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक को सभी मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर नकली दवाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी करने का दायित्व सौंपा। विभाग का टोल फ्री नंबर मुख्य स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम सोहावल, रुदौली व मिल्कीपुर, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन योजना, जिला सूचना अधिकारी, व्यापारिक व उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि विजय गुप्त व शिव बक्श सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed