{"_id":"6a414738a0706900fd00069f","slug":"pawan-singh-granted-bail-in-land-grabbing-and-dalit-harassment-case-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-152829-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जमीन हड़पने और दलित उत्पीड़न मामले में पवन सिंह को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जमीन हड़पने और दलित उत्पीड़न मामले में पवन सिंह को जमानत
Sun, 28 Jun 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 28 Jun 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जमीन हड़पने और दलित उत्पीड़न के मामले में आरोपी पवन सिंह को अदालत से जमानत मिल गई है। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट दीपक यादव ने 50 हजार रुपये की दो जमानत पर रिहाई का आदेश दिया।
यह मामला कानपुर निवासी हिमांशु गौतम से जुड़ा है। पवन सिंह पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप है। उन पर जाति सूचक शब्दों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पवन सिंह ने खुद को बेकसूर बताया और हिमांशु गौतम से किसी भी जान-पहचान से इन्कार किया। एडीजीसी फौजदारी ने जमानत का विरोध किया। उन्होंने बताया कि पवन सिंह और सपा जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह समेत अन्य ने 27 लाख रुपये हड़पे। 24 दिसंबर 2024 को राजा मान सिंह के फार्म हाउस पर मारपीट हुई और पैसों से भरा बैग छीना गया। पीड़ित ने पूरा कलंदर थाने में पवन सिंह, राजा मान सिंह और सात अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पीड़ित हिमांशु गौतम ने आरोप लगाया कि उन्हें कम दाम में जमीन दिलाने का झांसा दिया गया। इस दौरान उनसे 27 लाख रुपये हड़प लिए गए। 24 दिसंबर 2024 को उन्हें राजा मान सिंह के फार्म हाउस पर बुलाया गया। वहां उनके साथ मारपीट की गई और जाति सूचक गालियां दी गईं। उन्हें दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।