Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Passenger holding area built at a cost of seven crore

Ayodhya News: सात करोड़ से तैयार हुआ यात्री होल्डिंग एरिया

Wed, 04 Nov 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 04 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Passenger holding area built at a cost of seven crore
यात्री हो​ल्डिंग यरिया बनकर हुआ तैयार।
अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए 3024 वर्गमीटर क्षेत्र में करीब सात करोड़ की लागत से यात्री होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। इसके शुरू होने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचने के लिए मुख्य स्टेशन भवन के भीतर जाने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे यात्री सुविधा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। दिवाली तक डीआरएम इसका लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन

होल्डिंग एरिया में टिकट लेने, ट्रेन की जानकारी प्राप्त करने और ट्रेन का इंतजार करने की व्यवस्था है। यहां पांच टिकट काउंटर बनाए गए हैं। यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 17 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ट्रेनों के आवागमन और अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड के साथ 44 स्पीकर की उद्घोषणा प्रणाली स्थापित की गई है। केंद्र में फिलहाल 20 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

इस यात्री सुविधा केंद्र के शुरू होने से प्लेटफॉर्म और स्टेशन के प्रवेश-निकास मार्गों पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। त्योहारों, दीपोत्सव और राममंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर स्टेशन पर भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर भेजने से पहले निर्धारित होल्डिंग एरिया में ठहराया जा सकेगा। स्टेशन प्रबंधक महेंद्र नाथ मिश्रा के अनुसार, प्रतीक्षारत और बिना टिकट यात्रियों को भी यहां रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला और दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग व्यवस्था
केंद्र में महिला और पुरुष यात्रियों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं। दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष शौचालय की सुविधा है। छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए बेबी केयर रूम बनाया गया है। यात्रियों की सहायता के लिए मे आई हेल्प यू बूथ भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed