Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Panchkosi Parikrama Dashrath Path get new splendor construction grand Tilak and Surya Dwar started

Ayodhya: पंचकोसी परिक्रमा और दशरथ पथ को मिलेगा नया वैभव, भव्य तिलक और सूर्य द्वार का निर्माण शुरू

Tue, 12 Aug 2025 06:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Aug 2025 06:26 PM IST
सार

अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर तिलक द्वार और दशरथ पथ पर सूर्य द्वार का निर्माण शुरू हो चुका है। डीएम ने बताया कि धार्मिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य महत्व को सशक्त करने की दिशा में ये  बड़ी पहल है। 

विज्ञापन
Panchkosi Parikrama Dashrath Path  get new splendor construction grand Tilak and Surya Dwar started
प्रवेश द्वार का निर्माण हुआ प्रारंभ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी में धार्मिक सांस्कृतिक व आध्यात्मिक महत्व को सशक्त करने की दिशा में एक और पहल की जा रही है। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर भव्य तिलक प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं दशरथ पथ पर सूर्य द्वार का भी निर्माण शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थल हनुमान गुफा के पास तिलक द्वार बनाया जा रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से एक करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस प्रवेश द्वार का 60 फीसदी काम लगभग पूरा हो चुका है। तिलक प्रवेश द्वार न केवल एक स्थापत्य संरक्षण है बल्कि यह अयोध्या की समृद्ध धार्मिक परंपरा, आध्यात्मिक पहचान और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक भी बनेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: एक बाइक पर 127 तो दूसरी पर 117 चालान... जारी की गई सर्वाधिक चालान वाली सूची, अब लाइसेंस रद्द होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: महिला को होटल बुलाकर पति ने परिचित से संबंध बनाने का डाला दबाव... गिरफ्तार कर जेल भेजा गया


डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए द्वार प्रवेश का आध्यात्मिक अनुभव और भव्यता दोनों ही प्रदान करेगा। इस द्वार को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि शास्त्रीय स्थापत्य कला मंदिर शैली और आधुनिक तकनीक व सुंदर संगम प्रस्तुत हो सके। निर्माण में धार्मिक प्रतीकों को रामायण युगीन प्रेरणा और पारंपरिक शिल्प को प्रमुखता दी जा रही है तो वहीं निर्माणाधीन दशरथ पथ पर भी सूर्य प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू हो चुका है। यह दशरथ पथ आजमगढ़ रोड को जोड़ते हुए वाराणसी तक जुड़ेगा। इन दोनों प्रवेश द्वारों के बन जाने से अयोध्या के वैभव में और चार चांद लग सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed