Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Panchamrit Abhishekh of Lord Rishabhdev performed at the Jain temple

Ayodhya News: जैन मंदिर में भगवान ऋषभदेव का हुआ पंचामृत अभिषेक

Sun, 07 Jun 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 07 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Panchamrit Abhishekh of Lord Rishabhdev performed at the Jain temple
जैन मंदिर में प्रवचन करतीं ग​णिनी प्रमुख ज्ञानमती।
अयोध्या। रायगंज स्थित जैन मंदिर में रविवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। मंदिर में भगवान ऋषभदेव की प्रतिमा का विधि-विधान से पंचामृत अभिषेक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने मंगल गीतों तथा स्तुतियों के साथ पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


धार्मिक अनुष्ठान के बाद आयोजित सभा में गणिनी प्रमुख ज्ञानमती के प्रवचनों का श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने धर्म, संयम, अहिंसा और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य का वास्तविक उत्थान आत्मचिंतन और आध्यात्मिक साधना से ही संभव है। उन्होंने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा समाज में प्रेम, करुणा और सहअस्तित्व की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जैन मंदिर के पीठाधीश रवींद्रकीर्ति स्वामी ने कहा कि भौतिक सुख-सुविधाएं क्षणिक हैं, जबकि धर्म और सद्कर्म मनुष्य को स्थायी शांति प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने की अपील भी की। संचालन डॉक्टर जीवन प्रकाश जैन ने किया। अभिषेक प्रतिष्ठाचार्य विजय जैन के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में जैन समाज के पदाधिकारी, श्रद्धालु और विभिन्न क्षेत्रों से आए अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed