फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Panchamrit Abhisheka of Ram Lalla in Ayodhya Sahasrarchana performed after offering Kumkum to the Goddess

अयोध्या: रामलला का पंचामृत अभिषेक, देवी को कुमकुम अर्पित कर सहस्त्रार्चन; नौ दिन वैदिक मंत्रों से होगी आराधना

Sun, 11 Oct 2026 04:41 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 11 Oct 2026 04:41 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला का पंचामृत से अभिषेक हुआ। देवी को कुमकुम अर्पित कर सहस्त्रार्चन किया गया। नवरात्र के पहले दिन राम जन्मभूमि परिसर के चार मंदिरों में विशेष अनुष्ठान शुरू हुए। नौ दिन तक वैदिक मंत्रों के बीच आराधना होगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Panchamrit Abhisheka of Ram Lalla in Ayodhya Sahasrarchana performed after offering Kumkum to the Goddess
अयोध्या में रामलला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में शारदीय नवरात्र के पहले दिन राम जन्मभूमि परिसर भक्ति और शक्ति की उपासना से सराबोर नजर आया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला और राम दरबार का पंचामृत सहित विभिन्न पवित्र द्रव्यों से अभिषेक किया गया। वहीं, परिसर स्थित माता दुर्गा के मंदिर में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। देवी को कुमकुम अर्पित कर सहस्त्रार्चन किया गया।

विज्ञापन


राम मंदिर के परकोटे में स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर कलश स्थापना के साथ विशेष पूजन शुरू हुआ है। पूरे नौ दिन परिसर में राम भक्ति के साथ शक्ति आराधना की परंपरा भी विशेष रूप से दिखाई देगी। नवरात्र के पहले दिन निर्धारित विधि-विधान के अनुसार रामलला और राम दरबार का अभिषेक किया गया। 

विज्ञापन

पारंपरिक पूजा पद्धति के बीच श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए

दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक के बाद नारियल के जल से स्नान कराया गया। पंचामृत और सरयू जल से अभिषेक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भगवान का मनोहारी शृंगार किया गया। इस अवसर पर रामलला को रत्न जड़ित लाल वस्त्र धारण कराए गए। मंदिर में मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा पद्धति के बीच श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन


रामलला, राम दरबार और माता भगवती और माता अन्नपूर्णा के मंदिर में नौ दिवसीय अनुष्ठान संपन्न कराने के लिए 11 वैदिक आचार्यों को लगाया गया है। पूजा-पाठ की अलग-अलग जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। वाल्मीकि रामायण का पारायण, रामचरित मानस का पारायण, रामरक्षा स्त्राेत, श्रीराम सहस्त्रनाम के पाठ सहित देवी के मंत्रों से यज्ञकुंड में आहुति अर्पित की जा रही है।

नौ दिन तक देवी को अर्पित होंगे लाल फूल

राम जन्मभूमि परिसर स्थित माता दुर्गा के मंदिर में नवरात्र के पहले दिन विशेष पूजा-अर्चना की गई। देवी का महाभिषेक कर कुमकुम से सहस्त्रार्चन किया गया। मंदिर के पुजारी के अनुसार, पूरे नौ दिन मां दुर्गा का कुमकुम से सहस्त्रार्चन किया जाएगा। देवी को प्रतिदिन अड़हुल के लाल पुष्पों की विशेष माला अर्पित करने की भी तैयारी है। नवरात्र के दौरान देवी सप्तशती के पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से शक्ति की आराधना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed