फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Paddy procurement to begin at 65 centres from November 1

Ayodhya News: 65 केंद्रों पर पहली नवंबर से होगी धान की खरीद

Sat, 26 Sep 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 26 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement to begin at 65 centres from November 1
अयोध्या। जिले में एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस और मंडी समिति के कुल 65 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों को धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। पिछले वर्ष धान बेच चुके किसानों को दोबारा पूरा पंजीयन कराने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें केवल ऑनलाइन नवीनीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि सरकार ने इस बार धान के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की है। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले खरीफ विपणन वर्ष में जिले के 77 क्रय केंद्रों पर 68 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के मुकाबले 15,090 किसानों से 67,962.751 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed