फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   pace of conversion under guise of prayer meeting in Ayodhya is not stopping three accused arrested

UP News: रामनगरी में नहीं थम रही धर्मांतरण की रफ्तार, तीन और गिरफ्तार; प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा खेल

Mon, 04 Nov 2024 09:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 09:04 PM IST
सार

रामनगरी में धर्मांतरण की रफ्तार नहीं थम रही है। तीन और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। प्रार्थना सभा की आड़ में खेल चल रहा था। 

विज्ञापन
pace of conversion under guise of prayer meeting in Ayodhya is not stopping three accused arrested
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण की रफ्तार नहीं थम रही है। रविवार को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भदरसा के जिवपुर में भी एक मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार किया है। इससे पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


हिंदू धर्म के एक वर्ग के लोगों को तमाम तरह के प्रलोभन देकर व धार्मिक भावनाएं भड़काते हुए धर्म परिवर्तन कराने का खेल जिले में बड़े पैमाने पर हो रहा है। कैंट, बीकापुर, अयोध्या व तारुन समेत लगभग सभी थाना क्षेत्रों में दो माह के भीतर एक दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को मवई थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही मामला सामने आने के बाद चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद धर्मांतरण के इस खेल पर लगाम नहीं लग रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण मामले की हुई सुनवाई, पासपोर्ट नवीनीकरण की मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक ग्रंथ, ढोल-मजीरा समेत अन्य वस्तुएं बरामद

मसौधा प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को ही थाना पूराकलंदर के जिवपुर में भी स्थानीय लोगों ने प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन होने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। मौके से धार्मिक ग्रंथ, ढोल-मजीरा समेत अन्य वस्तुएं बरामद हुईं। 
 

पुलिस ने भदरसा के लालपुर निवासी रोशन निषाद, शहर के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी अमानीगंज निवासी सुमित जान, कौशलपुरी कॉलोनी निवासी अनुग्रह जान के खिलाफ केस दर्ज करके देर रात गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान किया गया है।

यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: शिवपाल यादव बोले- BJP में हार का डर, बेईमान अधिकारियों का नाम करें नोट, सरकार आने पर देख लेंगे
 

ताबड़तोड़ कार्रवाई का भी नहीं दिख रहा खौफ

पिछले करीब दो माह से जिले में धर्म परिवर्तन के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस भी सक्रिय होकर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसका खास असर इस मिशन से जुड़े लोगों पर नहीं पड़ रहा है। एक वर्ग को टारगेट करके उन्हें तमाम तरह के प्रलोभन देकर ईसाई धर्म से जोड़ने की कवायद जोर-शोर से चल रही है। हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने अभियान के तहत इस कारगुजारी से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed